Advertisement

सिकन्दरपुर (बलिया) शनिवार को एनएमजी इण्टर कालेज के प्रांगण में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


रिपोर्टर:-आलम खान

सिकन्दरपुर (बलिया) शनिवार को एनएमजी इण्टर कालेज के प्रांगण में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मैनेजींग इंचार्ज नजरूल बारी ने कहा कि पौधों से हमें ऑक्सीजन मिलती है जो हमारे जीवन के लिए सबसे अहम है। हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर वातावरण को हरा भरा बनाना चाहिए।

कहा कि विद्यार्थियों को जन्मदिन, परिवार में विवाह उत्सव अन्य आयोजनों पर पेड़ पौधे लगाने चाहिए। पेड़ों को उखाड़ो मत पौधा को केवल निहारो। प्रधानाचार्य सन्तोष शर्मा ने कहा कि धरती के अंदर अनेकों चीजों का भंडारण है। प्रकृति से हम काफी सीख ले सकते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ साथ सामाजिक गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। पौधे हमारे जीवन की अमूल्य निधि है। वे पर्यावरण संरक्षण में सहायक है। युवा पीढ़ी को पौधारोपण की तरफ ध्यान देना चाहिए। इस अवसर पर दयानंद प्रसाद, सनाउल्लाह, सैफ, एहसानुल्लाह, घनश्याम प्रसाद, अनिल यादव, गौहर, रेयाज आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!