Advertisement

औरैया में बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीटकर हत्याः दाल मंगाने को दिए पैसों से पी आया शराब,

www.satyarath.com

रिपोर्टर – रचित राठौर बिधूना औरैया

औरैया में बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीटकर हत्याः दाल मंगाने को दिए पैसों से पी आया शराब,

www.satyarath.com

विरोध किया तो भाई के साथ मिलकर की हत्या. औरैया में एक बुजुर्ग की पड़ोसी भाईयों ने लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी। बुजुर्ग शख्स ने पड़ोसी युवक से बाजार से दाल मंगाई थी। दाल न लाकर युवक शराब पी आया। बुजुर्ग के पूछने पर उसने भाई के साथ मिलकर लाठी डंडों से उसे पीट दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से बुजुर्ग को चिचोली स्थित जिला अस्पताल भेजा, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात गांव रोशनपुर की है।

थाना क्षेत्र के गांव रोशनपुर निवासी राम सेवक (70) अपने घर पर अकेला रहता था, बच्चे दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। गुरुवार की दोपहर को पड़ोसी युवक विनोद कुमार पुत्र एवरन सिह बाजार करने फफूंद आ रहा था। जिससे बुजुर्ग राम सेवक ने उसको रुपए देकर बाजार से दाल लाने के लिए कहा। देर शाम 8:30 बजे बुजुर्ग जब युवक के घर गया तो वह शराब पीकर पड़ा था। बुजुर्ग ने जब उससे दाल के बारे में पूछा तो युवक गाली देने लगा और न दाल दी और न पैसे वापस किये। इसी बात को लेकर विवाद हो गया।

दोनों भाइयों ने पीटकर मार डाला

बुजुर्ग को विनोद कुमार व उसके भाई रेनू उर्फ मनोज कुमार पुत्र एवरन सिंह ने लाठी डंडे व लात घूसों से बुजुर्ग को मारपीट कर घायल कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने घायल को चिचौली स्थित अस्पताल में लेकर गई जहां पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

4 बेटे दिल्ली में करते हैं नौकरी

मृत्यु की सूचना स्वजनों को मिलते ही स्वजनों को शोक की लहर दौड़ गई। रात्रि में ही पुलिस ने पंचायत नामा भर दिया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। मृतक के चार पुत्र छुन्ना सिंह, लल्ला सिंह, जबर सिंह, अमर सिंह जो गुड़गांव में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं तथा मृतक के तीन बेटी है। मीना, रीना, रश्मि जो विवाहिता है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

www.satyarath.comथानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि एक बुजुर्ग को पड़ोसी युवकों से झगड़ा हो गया था, युवकों ने बुजुर्ग को लाठी मार दी जिससे उसकी मृत्यु हो गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। कोई तहरीर नही मिली है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!