शिवम सिंह
बांदा।शुक्रवार को डिजिटल उपस्थित शिक्षक,डिजिटल उपस्थित विद्यार्थी तथा स्कूली पंजिकाओं डिजिटलीकरण के सरकारी आदेश तथा सालों से लंबित शिक्षकों की समस्याओं के विरोध में बी.आर.सी.जसपुरा में एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन किया गया।शिक्षको ने कहा कि रास्ते बहुत खराब है,कही नदी पड़ती है,कही नाले पड़ते है,कही दलदल भरे रास्ते है।कैसे शिक्षक स्कूल पहुँच कर बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं।सरकार को इसकी भी तो जानकारी लेनी चाहिए थी। शिक्षकों की सालो से समस्याए लंबित पड़ी है,उन पर भी ध्यान देना चाहिए।सरकार हाफ डे, अकास्मिक दे,14 अकास्मिक की जगह 24 अकास्मिक दे,E.L दे, समय से शिक्षक के एरियरों का भुगतान हो, आदि कई अन्य मांगों को लेकर के शुक्रवार को बी.आर. सी.जसपुरा में एक दिवसीय धरना पदर्शन किया।जिसमें सभी ब्लॉक संसाधन केंद्र जसपुरा के शिक्षक,शिक्षा मित्र,अनुदेशक सहित सभी शिक्षक पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। धरना प्रदर्शन में शिक्षको ने कहा कि जब तक हमारी मांगे नही पूरी होगी तब तक डिजिटल उपस्थित नही देगे।इस मौके पर राजवीर सिंह अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ जसपुरा ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूरा संगठन शिक्षकों की परेशानी को समझता है।पूरी ताकत से शिक्षको के साथ खड़ा है। इस मौके पर चंद्रमोहन साहू,छोटेबाबू प्रजापति,राजेन्द्र प्रसाद,राकेश सिंह,रमाकान्त दीक्षित,मंदाकनी, रंजना द्विवेदी,संध्यासिंह,रामचन्द्र शिवहरे,आशुतोष शिवहरे, हीरालाल,विजयबहादुर,सौरभ, राजेश राजपूत सहित लगभग 400 शिक्षक उपस्थित रहे।
















Leave a Reply