सत्यार्थ न्यूज़ ब्यूरो भीलवाड़ा
रिपोर्टर अब्दुल सलाम रंगरेज
किंग्स वॉटर पार्क में तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में पांच गिरफ़्तार-
तीन वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी पर 50-50 रुपए इनाम की घोषणा
भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ जिले की सीमा पर नेशनल हाईवे स्थित किंग वॉटर पार्क में 6 जून को हुई मारपीट व हंगामे के मामले में जिला विशेष टीम ने गंगरार पुलिस के सहयोग से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में अब तक 28 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
बता दे कि रोशनलाल जाट ने ही मौके पर फायरिंग की थी।जिला पुलिस अधीक्षक ने भीलवाड़ा जिले के वांछित तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर 50-50 रुपए इनाम की घोषणा की है. पुलिस ने आरोपी रोशनलाल जाट के दो बैंक खाते फ्रीज करवा दिए हैं. अन्य अपराधियों के बैंक खातों को भी खंगाला जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि वॉटर पार्क में प्रवेश के लिए हुए झगड़े के मामले में पुलिस ने कई लोगों को चिह्नित किया था. इसी क्रम में एएसपी सिकाऊ मुकेश सांखला के निर्देशन में गंगरार पुलिस द्वारा डीएसटी के सहयोग से आरोपी रतनलाल जाट, राजूलाल जाट, गोवर्धन जाट, नाथू लाल और हेमेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया है।
साथ ही 3 करोड़ का कपड़े लूटने वाला इनामी बदमाश दो साल बाद पकड़ा गया ।
डीएसटी की टीम ने आरोपियों की तलाश और धरपकड़ के लिए पुलिस भीलवाड़ा और गंगरार में कैंप कर रखा है।आरोपियों की जमीन, संपत्ति व वाहन के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी रोशनलाल जाट के दो बैंक खाते फ्रीज करा दिए हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी इनामी आदेश में इन तीनों की गिरफ्तारी पर मात्र 50-50 रुपए का इनाम रखकर पुलिस ने यह संदेश दिया है कि इन आरोपियों की कोई हैसियत नहीं है और आरोपी जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होंगे।


















Leave a Reply