शिवम सिंह
पंकज शिवहरे एनीमिया से ग्रसित थे जिसको किया रक्तदान
बांदा । जिले के पत्रकार द्वारा जनता की बात अधिकारी और जन प्रतिनिधि तक पहुचाहने का कार्य तो करते हैं लेकिन इसी के साथ अगर उनको मालुम चल गया की किसी की जान रक्त की कमी के चलते जाने वाली है तो वो तुरंत मौके पर जाकर रक्तदान करके उस मरीज की जान बचा देते हैं । मामला जिला अस्पताल का है जहाँ पर एनीमिया से ग्रसित पंकज शिवहरे और साथ मे एक मरीज की भी तबियत खराब थी जिसके चलते उनको भी खून की जरूरत थी जिसके चलते जैसे ही जनपद के पत्रकार टाइम्स नाउ नवभारत के मनीष निगम और साथ मे ईटीवी के आनंद तिवारी जिला चिकित्सालय पहुच कर दोनो खून की कमी से ग्रसित मरीजो को 2 यूनिट ब्लड दिया गया और यह भी कहा गया की अगर आने वाले समय मे किसी को कोई भी खून की कमी के चलते परेशान हो रहे हैं तो हमारा पत्रकारो का एक समूह है जिस पर वो सभी लोग रक्तदान कर सकते हैं । वही पंकज शिवहरे एनीमिया से ग्रसित थे उनको ब्लड की अत्यंत आवश्यकता थी । उनके परिवार में ब्लड देने के लिए कोई भी नहीं था।उनकी आवश्यकता के लिए ब्लड बैंक जिला चिकित्सालय में सेवर्स ऑफ़ लाइफ की टीम से सलमान खान एवं सुनील सक्सेना ने पहुंचकर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से बात कर उस व्यक्ति की ब्लड की व्यवस्था करा कर उनके परिजनों को सौंपा।
















Leave a Reply