Advertisement

आसींद में इंजीनियर ने फांसी लगाई,

http://satyarath.com/

सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा
रिपोर्टर अब्दुल सलाम रंगरेज

आसींद में इंजीनियर ने फांसी लगाई,_

सुसाइड नोट में एमडी को बताया जिम्मेदार_
भीलवाड़ा जिले के आसींद कस्बे में नेशनल हाईवे कंपनी के इंजीनियर ने ऑफिस में खुदकुशी कर ली। मृतक का नाम अभय सिंह बताया जा रहा है।
अपने सुसाइड नोट में लिखा- मेरी मौत का जिम्मेदार एमडी है। मां की मौत के बाद 7 दिन पहले ही इंजीनियर ड्यूटी पर लौटा था।

आसींद थानाधिकारी हंसपाल सिंह ने बताया कि 5 जुलाई को प्रातः सूचना मिली कि नेशनल हाईवे 158 के एक ऑफिस पर युवक ने आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल पंहुचाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अभय सिंह (42) भीलवाड़ा-ब्यावर नेशनल हाईवे-158 बनाने वाली राधा किशन इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में लाइजनिंग इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। शुक्रवार को ऑफिस में ही फंदा लगाकर जान दे दी। इंजीनियर ने अपना सुसाइड नोट सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया है। पुलिस की सूचना पर मृतक के भाई सहित उनके परिजन आसींद पहुंचे।

पुलिस को मिले सुसाइड नोट में लिखा- ‘मैं अभय सिंह पुत्र राम सिंह निवासी वाराणसी (उत्तर प्रदेश) मैं लिखकर देता हूं कि मेरी मां का निधन हो गया था। जिस पर मैं गांव चला गया था। जब मैं काम पर वापस आया तो बोला गया कि आप घर जाओ। 4 जुलाई तक भी मेरा हिसाब नहीं किया गया। मैं अपनी मौत का जिम्मेदार कंपनी के एमडी बजरंग बेनीवाल को मानता हूं।’ साथ में ये भी लिखा- इस मौत में मैं अपने परिवार को जिम्मेदार नहीं मानता हूं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!