Advertisement

बेहोशी की हालत में मिला युवक- गंभीर चोट के निशान__

http://satyarath.com/

सत्यार्थ न्यूज़ ब्यूरो चीफ भीलवाड़ा
अब्दुल सलाम रंगरेज

बेहोशी की हालत में मिला युवक- गंभीर चोट के निशान__

भीलवाड़ा_ काछोला कस्बे के मेगा हाईवे पर सरथला चौराहे के निकट अचेत अवस्था में बंबूलो में एक युवक के मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना देने पर एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने बताया कि युवक कैलाश पिता भेरु बलाई सरथला निवासी है। एएसआई बंशीलाल प्रजापत ने बताया कि कैलाश पिता भेरु बलाई 3 जुलाई को किसी कार्य से निकला था। गुरुवार को अल सुबह राहगीरों को अचेत अवस्था में युवक दिखाई दिया। पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और युवक को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने भीलवाड़ा रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक मोटरसाइकिल पर सवार था,उसकी मोटरसाइकिल एवं मोबाइल गायब है। युवक के परिजनों ने बताया हालत में सुधार नहीं होने पर उदयपुर रेफर कर दिया गया है।
जहां पर इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!