न्यूज रिपोर्टर नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है ज्योतिष शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है !पंचांग में सूर्योदय सूर्यास्त, चद्रोदय-चन्द्रास्त काल, तिथि, नक्षत्र, मुहूर्त, योगकाल, करण, सूर्य-चंद्र के राशि, चौघड़िया मुहूर्त दिए गए हैं!

🙏जय श्री कृष्णा🙏
आज का पंचांग
*दिनाँक:- 24/06/2024, सोमवार*
तृतीया, कृष्ण पक्ष,
आषाढ
“””””””””””””””””””””””””””””””””””(समाप्ति काल)
तिथि————तृतीया 25:22:32 तक
पक्ष————————- कृष्ण
नक्षत्र—— उत्तराषाढा 15:53:01
योग————– ऐन्द्र 11:50:02
करण———–वणिज 14:25:29
करण——- विष्टि भद्र 25:22:32
वार———————– सोमवार
माह———————– आषाढ
चन्द्र राशि—————– मकर
सूर्य राशि—————– मिथुन
रितु————————– वर्षा
आयन—————- दक्षिणायण
संवत्सर——————– क्रोधी
संवत्सर (उत्तर) —————कालयुक्त
विक्रम संवत—————- 2081
गुजराती संवत————– 2080
शक संवत—————— 1946
कलि संवत—————– 5125
वृन्दावन
सूर्योदय————— 05:26:34
सूर्यास्त—————- 19:16:55
दिन काल————- 13:50:21
रात्री काल————- 10:09:55
चंद्रास्त—————- 07:21:43
चंद्रोदय—————- 21:41:37
लग्न—- मिथुन 8°47′ , 68°47′
सूर्य नक्षत्र——————– आर्द्रा
चन्द्र नक्षत्र————– उत्तराषाढा
नक्षत्र पाया——————– ताम्र
*🚩💮🚩 पद, चरण 🚩💮🚩*
जा—- उत्तराषाढा 10:11:48
जी—- उत्तराषाढा 15:53:01
खी—- श्रवण 21:33:30
खू—- श्रवण 27:13:20
*💮🚩💮 ग्रह गोचर 💮🚩💮*
ग्रह =राशी , अंश ,नक्षत्र, पद
==========================
सूर्य= मिथुन 08°10, आर्द्रा 1 कु
चन्द्र=धनु 03°30 , उत्तराषाढा 3 जा
बुध =मिथुन 19°53′ आर्द्रा 4 छ
शु क्र= मिथुन 14°05, आर्द्रा ‘ 2 घ
मंगल=मेष 16°30 ‘ भरणी ‘ 2 लू
गुरु=वृषभ 12°30 रोहिणी , 1 ओ
शनि=कुम्भ 25°00 ‘ पू o भा o ,2 सो
राहू=(व) मीन 17°30 रेवती , 1 दे
केतु=(व) कन्या 17°30 हस्त , 3 ण
*🚩💮🚩 शुभा$शुभ मुहूर्त 💮🚩💮*
राहू काल 07:10 – 08:54 अशुभ
यम घंटा 10:38 – 12:22 अशुभ
गुली काल 14:06 – 15: 49अशुभ
अभिजित 11:54 – 12:49 शुभ
दूर मुहूर्त 12:49 – 13:45 अशुभ
दूर मुहूर्त 15:36 – 16:31 अशुभ
वर्ज्यम 19:40 – 21:11 अशुभ
प्रदोष 19:17 – 21:20 शुभ
💮चोघडिया, दिन
अमृत 05:27 – 07:10 शुभ
काल 07:10 – 08:54 अशुभ
शुभ 08:54 – 10:38 शुभ
रोग 10:38 – 12:22 अशुभ
उद्वेग 12:22 – 14:06 अशुभ
चर 14:06 – 15:49 शुभ
लाभ 15:49 – 17:33 शुभ
अमृत 17:33 – 19:17 शुभ
🚩चोघडिया, रात
चर 19:17 – 20:33 शुभ
रोग 20:33 – 21:49 अशुभ
काल 21:49 – 23:06 अशुभ
लाभ 23:06 – 24:22* शुभ
उद्वेग 24:22* – 25:38* अशुभ
शुभ 25:38* – 26:54* शुभ
अमृत 26:54* – 28:11* शुभ
चर 28:11* – 29:27* शुभ
💮होरा, दिन
चन्द्र 05:27 – 06:36
शनि 06:36 – 07:45
बृहस्पति 07:45 – 08:54
मंगल 08:54 – 10:03
सूर्य 10:03 – 11:13
शुक्र 11:13 – 12:22
बुध 12:22 – 13:31
चन्द्र 13:31 – 14:40
शनि 14:40 – 15:49
बृहस्पति 15:49 – 16:59
मंगल 16:59 – 18:08
सूर्य 18:08 – 19:17
🚩होरा, रात
शुक्र 19:17 – 20:08
बुध 20:08 – 20:59
चन्द्र 20:59 – 21:49
शनि 21:49 – 22:40
बृहस्पति 22:40 – 23:31
मंगल 23:31 – 24:22
सूर्य 24:22* – 25:13
शुक्र 25:13* – 26:04
बुध 26:04* – 26:54
चन्द्र 26:54* – 27:45
शनि 27:45* – 28:36
बृहस्पति 28:36* – 29:27
*🚩 उदयलग्न प्रवेशकाल 🚩*
मिथुन > 04:02 से 6:42 तक
कर्क > 06:42 से 08:32 तक
सिंह > 08:32 से 11:12 तक
कन्या > 11:12 से 13:18 तक
तुला > 13:18 से 15: 20 तक
वृश्चिक > 15:20 से 17:52 तक
धनु > 17:52 से 19:42 तक
मकर > 19:42 से 21:56 तक
कुम्भ > 21:56 से 23:08 तक
मीन > 23:08 से 00:38 तक
मेष > 00:38 से 02:18 तक
वृषभ > 02:18 से 04:02 तक
*🚩विभिन्न शहरों का रेखांतर (समय)संस्कार*
(लगभग-वास्तविक समय के समीप)
दिल्ली +10मिनट——— जोधपुर -6 मिनट
जयपुर +5 मिनट—— अहमदाबाद-8 मिनट
कोटा +5 मिनट———— मुंबई-7 मिनट
लखनऊ +25 मिनट——–बीकानेर-5 मिनट
कोलकाता +54—–जैसलमेर -15 मिनट
*नोट*– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है।
प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
चर में चक्र चलाइये , उद्वेगे थलगार ।
शुभ में स्त्री श्रृंगार करे,लाभ में करो व्यापार ॥
रोग में रोगी स्नान करे ,काल करो भण्डार ।
अमृत में काम सभी करो , सहाय करो कर्तार ॥
अर्थात- चर में वाहन,मशीन आदि कार्य करें ।
उद्वेग में भूमि सम्बंधित एवं स्थायी कार्य करें ।
शुभ में स्त्री श्रृंगार ,सगाई व चूड़ा पहनना आदि कार्य करें ।
लाभ में व्यापार करें ।
रोग में जब रोगी रोग मुक्त हो जाय तो स्नान करें ।
काल में धन संग्रह करने पर धन वृद्धि होती है ।
अमृत में सभी शुभ कार्य करें ।
*💮दिशा शूल ज्ञान————-पूर्व*
परिहार-: आवश्यकतानुसार यदि यात्रा करनी हो तो घी अथवा काजू खाके यात्रा कर सकते है l
इस मंत्र का उच्चारण करें-:
*शीघ्र गौतम गच्छत्वं ग्रामेषु नगरेषु च l*
*भोजनं वसनं यानं मार्गं मे परिकल्पय: ll*
*🚩 अग्नि वास ज्ञान -:*
*यात्रा विवाह व्रत गोचरेषु,*
*चोलोपनिताद्यखिलव्रतेषु ।*
*दुर्गाविधानेषु सुत प्रसूतौ,*
*नैवाग्नि चक्रं परिचिन्तनियं ।।* *महारुद्र व्रतेSमायां ग्रसतेन्द्वर्कास्त राहुणाम्*
*नित्यनैमित्यके कार्ये अग्निचक्रं न दर्शायेत् ।।*
15 + 3 + 2 + 1 = 21 ÷ 4 = 1शेष
पाताल लोक पर अग्नि वास हवन के लिए अशुभ कारक है l
*🚩💮 ग्रह मुख आहुति ज्ञान 💮🚩*
सूर्य नक्षत्र से अगले 3 नक्षत्र गणना के आधार पर क्रमानुसार सूर्य , बुध , शुक्र , शनि , चन्द्र , मंगल , गुरु , राहु केतु आहुति जानें । शुभ ग्रह की आहुति हवनादि कृत्य शुभपद होता है
मंगल ग्रह मुखहुति
*💮 शिव वास एवं फल -:*
18 + 18 + 5 = 41 ÷ 7 = 6 शेष
क्रीड़ायां = शोक , दुःख कारक
*🚩भद्रा वास एवं फल -:*
*स्वर्गे भद्रा धनं धान्यं ,पाताले च धनागम:।*
*मृत्युलोके यदा भद्रा सर्वकार्य विनाशिनी।।*
दोपहर 14:24 से रात्रि 25:34 तक
पाताल लोक = धन लाभ कारक
*💮🚩 विशेष जानकारी 🚩💮*
*सर्वार्थ सिद्धि योग 15:53 से
*वीरांगना दुर्गावती बलिदान दिवस
*💮🚩💮 शुभ विचार 💮🚩💮*
आयुः कर्म च वित्तञ्च विद्या निधनमेव च ।
पञ्चैतानि च सृज्यन्ते गर्भस्थस्यैव देहिनः ।।
।। चा o नी o।।
जब बच्चा माँ के गर्भ में होता है तो यह पाच बाते तय हो जाती है…
१. कितनी लम्बी उम्र होगी.
२. वह क्या करेगा
३. और
४. कितना धन और ज्ञान अर्जित करेगा.
५. मौत कब होगी.
*🚩💮🚩 सुभाषितानि 🚩💮🚩*
गीता -: ज्ञानविज्ञानयोग अo-07
रसोऽहमप्सु कौन्तेय प्रभास्मि शशिसूर्ययोः ।,
प्रणवः सर्ववेदेषु शब्दः खे पौरुषं नृषु ॥,
हे अर्जुन! मैं जल में रस हूँ, चन्द्रमा और सूर्य में प्रकाश हूँ, सम्पूर्ण वेदों में ओंकार हूँ, आकाश में शब्द और पुरुषों में पुरुषत्व हूँ॥,8॥,
💮🚩 दैनिक राशिफल 🚩💮
देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।
आज का राशिफल
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐-(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए सौभाग्य में वृद्धि करने वाला रहेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी कार्य व्यवसाय में भी कई दिन से चल रही योजना के सफल होने पर उत्साह का वातावरण बनेगा। धन लाभ आज आकस्मिक और आशाजनक ही होगा। भविष्य की योजनाओ के साथ पारिवारिक आवश्यकता की पूर्ति पर भी खर्च होगा। आज मीठा बोलने वालों से दूरी बना कर रहें अन्यथा जेब ढीली करनी पड़ेगी। महिलाये घरेलू कार्यो से ऊबन अनुभव करेंगी फिर भी जिम्मेदारी समय पर पूर्ण कर लेंगी। मित्र रिश्तेदारों के ऊपर खर्च करना पड़ेगा इनसे लाभ भी होगा।
वृष🐂-(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए शांतिदायक रहेगा। ईश्वरीय आराधना भजन-पूजन में निष्ठा रहने से मानसिक रूप से विचलित नही होंगे। कार्य व्यवसाय भी पहले की अपेक्षा बेहतर चलेगा परन्तु धन की आमद होने में कुछ ना कुछ विघ्न अवश्य आएंगे। सहकर्मी भी मनमानी करेंगे जिससे कार्य विलम्ब से पूर्ण होंगे बीच मे कहासुनी होने की भी संभावना है। कार्य क्षेत्र की अपेक्षा आज घर का वातावरण व्यस्त होने पर भी शांति की अनुभूति कराएगा। धार्मिक यात्रा के प्रसंग उपस्थित होंगे। संध्या का समय थकान रहने से आराम में बिताना पसंद करेंगे। स्त्री संतान का सुख सामान्य रहेगा।
मिथुन👫-(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक एवं सामाजिक दृष्टि से अशुभ रहेगा। सेहत में दिन भर उतार चढ़ाव लगा रहेगा। कार्य व्यवसाय एवं आर्थिक कारणों से मानसिक अशांति रहेगी। महिलाये भी आज पेट, कमर एवं अन्य शारीरिक अंगों में अकड़न-दर्द रहने से परेशान होंगी। कार्य व्यवसाय पर धन लाभ तो होगा लेकिन व्यर्थ के खर्च बढ़ने से तुरंत खर्च भी हो जाएगा। यात्रा की योजना आज टालना बेहतर रहेगा। खर्च के साथ दुर्घटना के भी योग है घर मे भी उपकरणों पर सावधानी से कार्य करें। पूजा पाठ में भी कम ही मन लगेगा। तंत्र-मंत्र के रहस्यों का प्रति रुचि बढ़ेगी।
कर्क🦀-(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आपको अपने अधिकांश कार्यो में विजय मिलेगी। सोच विचार कर ही किसी कार्य को करेंगे। आज धन लाभ प्रयास करने पर अवश्य होगा। सरकारी कार्यो में जोड़ तोड़ करके सफलता पा लेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज आपका दबदबा रहेगा विरोधी आपके आगे आने की हिम्मत नही करेंगे। सहकर्मियों से बीच मे मतभेद होंगे निराकरण भी तुरंत हो जाएगा। घरेलू सुख भी आज उत्तम रहेगा। सुख सुविधा जुटाने पर खर्च करेंगे। लेकिन बाहर के खान-पान में संयम रखें बदहजमी गैस आदि की परेशानी हो सकती है। घर के बुजुर्ग से शुभ समाचार मिलेंगे।
सिंह🦁-(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आपको परिश्रम का उचित फल मिल सकेगा। कार्य व्यवसाय में थोड़ी मेहनत के बाद उत्साह जनक लाभ मिलेगा सहकर्मी आज आपसे ईर्ष्या करेंगे लेकिन आपकी दिनचार्य एवं व्यक्तित्त्व पर इसका कोई असर नही पड़ेगा। कुछ दिनों से चल रही धन संबंधित उलझने शांत होंगी। मन इच्छित कार्यो पर खर्च कर सकेंगे फिजूल खर्ची भी रहेगी लेकिन पारिवारिक खुशी के आगे व्यर्थ नही लगेंगे। सार्वजनिक कार्यो में आज कम रुचि लेंगे महिलाये भी आज अपने आओ में ही ज्यादा मस्त रहेंगी। पारिवारिक वातावरण छोटी मोटी बातो को छोड़ शांत ही रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
कन्या👩-(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आप अपने दिमाग पर कुछ ज्यादा ही जोर डालेंगे अनिर्णायक स्थिति रहने के कारण अधिकांश कार्य अधूरे रह जाएँगे या निरस्त भी करने पड़ सकते है। नौकरी वाले लोगो को अतिआत्मविश्वास के कारण कार्य मे हानि होंगी। व्यवसायी वर्ग भी आज लापरवाही करेंगे जिसके फलस्वरूप कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था फैलेगी जिसे सुधारना आज मुश्किल ही रहेगा। धन लाभ आज परिश्रम करने पर भी अल्प मात्रा में ही होगा। पारिवारिक स्थिति भी समय से मांग पूरी ना कर पाने पर खराब होगी। महिलाये अहसान जता कर कार्य करेंगी। संतान सुख भी कम ही रहेगा।
तुला⚖️-(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन सावधानी से व्यतीत करें। आज आप बड़बोलेपन के कारण कलह को स्वयं ही आमंत्रण देंगे। प्रातः काल मे ही परिजन अथवा किसी आस-पड़ोसी से कलह के प्रसंग बनेंगे जिसके कारण मध्यान तक मन मे आवेश बना रहेगा। महिलाओ से आज संयमित व्यवहार रखें अन्यथा पूरी दिनचार्य खराब हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर भी किसी ना किसी से छोटी-छोटी बातों पर उलझने के कारण काम-काज प्रभावित होगा सामाजिक सम्मान में भी आज कमी आएगी। आर्थिक कारणों से भी उलझे रहेंगे धन की आमद खर्च निकलने लायक भी नही रहेगी। शान्त रहने का प्रयास करें।
वृश्चिक🦂-(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन दौड़ धूप तो रहेगी लेकिन इसका सकरात्मक परिणाम भी मिलेगा। व्यवसाय में आज निश्चिन्त होकर कार्य करें जोखिम लेने से ना डरें मध्यान तक की मेहनत का फल संध्या के आस-पास मिलने लगेगा। धन का निवेश भी आज दुगना होकर ही वापस आएगा। अधिकारी वर्ग की नरमदिली कार्यो को आसान बनाएगी। सरकार सम्भाधित कार्य आज पूर्ण हों सकते है प्रयास करते रहें। महिलाये अधिक बोलने की आदत के कारण हास्य की पात्र बनेगी लेकिन गृहस्थ को संभालने में सहायक भी रहेंगी। पैतृक सम्बन्धित कार्यो अथवा पिता से लाभ होगा।
धनु🏹-(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए संतोषजनक रहेगा। आप आवश्यकता रहने पर भी आर्थिक मामलों को ज्यादा महत्त्व नही देंगे। सहज रूप से जितना मिल जाएगा उसी में संतोष कर लेंगे। मध्यान तक आलस्य अधिक रहने के कारण कार्यो में सुस्ती दिखाएंगे इसके बाद का समय बेहतर रहेगा कही से आकस्मिक लाभ के समाचार मिलने से उत्साहित होंगे साथ ही निश्चिन्त होने पर लापरवाही भी बढ़ेगी। नौकरी वाले जातक अधिकारियों से किसी कारण नाराज रहेंगे। महिलाये मानसिक रूप से शांत रहेंगी परन्तु व्यवहारिकता में रूखापन
दिखाएंगी। परिवार में नासमझी के कारण तनाव हो सकता है।
मकर🐊-(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन पिछले दिनों की अपेक्षा राहत भरा रहेगा। शारीरिक रूप से भी आज पहले से बेहतर अनुभव करेंगे। बुजुर्गो की सेहत में सुधार आयेगा। व्यावसायिक क्षेत्र पर आज आरम्भ में असमंजस की स्थिति रहेगी परन्तु धीरे -धीरे गाड़ी पटरी पर आने लगेगी। दिन के अंतिम भाग में बिक्री में तेजी आने से धन की आमद होगी। प्रतिस्पर्धियों से बहस के प्रसंग भी बनेंगे इससे बचने का प्रयास करें। पैतृक संबंधों से भी भविष्य में लाभ की उम्मीद बनेगी। दाम्पत्य सुख में थोड़ी नीरसता रहने पर भी बाहर की अपेक्षा शांति का अनुभव होगा। संताने सहयोगी रहेंगी।
कुंभ🍯-(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपको घर एवं बाहर कुछ ना कुछ हानि कराएगा। आज प्रत्येक कार्य को देख भाल कर ही करें। अतिआवश्यक कार्य यथा संभव आज टाल ही दें अन्यथा समय के साथ धन की भी बर्बादी होगी। सरकारी कार्य नियमो की उलझन में लटके रहेंगे। नौकरी वाले लोग आज कागजी कार्यो में सावधानी रखें। व्यापारी वर्ग आज व्यापार में उतार चढ़ाव के दौर से गुजरेंगे एक पल में लाभ की आशा बनेगी अगले ही पल आशा निराशा में बदल जाएगी। घर गृहस्थी में भी आज किसी ना किसी के बीमार पड़ने से अतिरिक्त परेशानी रहेगी। महिलाये पुरुषों की अपेक्षा शांत रहेंगी।
मीन🐳-(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपके लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। दिन के आरंभ में अवश्य थोड़ी सुस्ती रहेगी इसके बाद का समय व्यस्त रहेगा। कार्य क्षेत्र के साथ ही आज अन्य काम भी आने से थोड़ी असुविधा होगी परन्तु तालमेल बैठा ही लेंगे। नौकरी वाले लोगो को अधिकारी वर्ग के गंभीर रहने से थोड़ी परेशानी तो होगी लेकिन इसका परिणाम बाद में लाभदायक रहेगा सही समय पर कार्य पूर्ण होंगे। व्यवसायी वर्ग आज लेदेकर काम चलाने की नीति अपनाएंगे खर्च करने पर ही लाभ की स्थिति बन सकेगी। महिलाये भी आज भविष्य के लिए संचय कर सकेंगी
🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
सोमवार के व्रत में करें इन नियमों का पालन, मिलेगा
पूजा का पूर्ण फल
सोमवार (Somvar Vrat Niyam) का दिन भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन का उपवास रखने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। साथ ही जिनके विवाह में देरी हो रही हैं उन्हें मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। इसलिए इस दिन का व्रत विधिपूर्वक करना चाहिए। इसके साथ ही व्रत के नियमों का पालन भी करना चाहिए जो बेहद जरूरी है। सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है। वैसे ही ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा का विधान है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन का उपवास रखने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। साथ ही जिनके विवाह में देरी हो रही हैं उन्हें मनचाहे वर की प्राप्ति होती है।
इसलिए कहा जाता है कि इस दिन का व्रत विधिपूर्वक और श्रद्धापूर्वक करना चाहिए। इसके साथ ही व्रत के नियमों का भी पालन करना चाहिए, जो बेहद जरूरी है। तो आइए जानते हैं
भोले भंडारी को कैसे प्रसन्न करना है ?
सोमवार व्रत के नियम
व्रती सोमवार के दिन सुबह देर तक न सोएं। सुबह उठकर पवित्र स्नान करें, स्नान के पानी में गंगाजल जरूर मिलाएं। साफ वस्त्र धारण करें। इस दिन काले रंग के कपड़े पहनने से बचें। भगवान शिव के समक्ष व्रत का संकल्प लें। एक वेदी पर भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित करें। पंचामृत से भोलेनाथ का अभिषेक करें। उन्हें सफेद चंदन का तिलक लगाएं। बेलपत्र, भांग, धतूरा और सफेद फूल शिव जी को अर्पित करें। खीर का भोग लगाएं। सोमवार की व्रत कथा का पाठ करें या सुनें। शिव जी का ध्यान करें और उनके मंत्रों का जाप करें। अंत में भावपूर्ण महादेव की आरती करें। व्रती तामसिक चीजों से दूर रहें। पूजा में हल्दी, रोली और तुलसी का पत्र भूलकर भी शामिल न करें। अगले दिन सुबह प्रसाद से अपना व्रत खोलें, साथ ही व्रत में हुई गलतियों के लिए क्षमा मांगे।
सोमवार के व्रत में करें इन मंत्रों का जाप
।। ओम तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्र: प्रचोदयात ।। शम्भवाय च मयोभवाय च नमः शंकराय च मयस्कराय च नमः शिवाय च शिवतराय च।।
ईशानः सर्वविध्यानामीश्वरः सर्वभूतानां ब्रम्हाधिपतिमहिर्बम्हणोधपतिर्बम्हा शिवो मे अस्तु सदाशिवोम!


















Leave a Reply