*पुलिस महानिरीक्षक, विंध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर द्वारा पुलिस लाइन चुर्क सभागार कक्ष में आगामी त्योवहारों पर प्रभावी क्रियान्वयन हेतु उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित-*
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

आज दिनांक 17.02.2026 को श्री आर. पी. सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, विंध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर के जनपद सोनभद्र आगमन पर पुलिस लाइन चुर्क में उन्हें सलामी गार्द द्वारा सलामी दी गई, जिसे महोदय ने स्वीकार करते हुए गार्द का अभिवादन किया। तत्पश्चात प्रशासनिक भवन, पुलिस लाइन चुर्क में आगामी होली/रमजान, बोर्ड परीक्षा, अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था, बजट व्यय, यक्ष एप के प्रभावी उपयोग एवं साइबर अपराध की रोकथाम के संबंध में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा की गई, जिसमें पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा सहित समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, प्रतिसार निरीक्षक, एलआईयू एवं समस्त शाखा प्रभारीगण उपस्थित रहे। बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निर्देश प्रदान किए गए—
*होली एवं रमजान माह की तैयारी:-*
* संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी क्षेत्रों की पहचान कर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश।
* शांति समिति की बैठकें आयोजित कर पुलिस-जन संवाद सुदृढ़ करने पर बल।
* सोशल मीडिया मॉनिटरिंग को सक्रिय रखते हुए अफवाहों/भ्रामक सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश।
* पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, फुट पेट्रोलिंग, बाइक पेट्रोलिंग एवं रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश।
* बोर्ड परीक्षा (कक्षा 10 व 12) सुरक्षा व्यवस्था:-*
* परीक्षा केन्द्रों का पूर्व निरीक्षण एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश।
* प्रश्नपत्रों की सुरक्षित ढुलाई एवं स्ट्रांग रूम की निगरानी हेतु विशेष प्रबंध।
* नकल माफियाओं/असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही।
* परीक्षा अवधि में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु समुचित प्रबंधन।
* यक्ष एप के प्रभावी उपयोग संबंधी निर्देश:-*
* जनपद में यक्ष ऐप्प पर हिस्ट्रीशीटर और विभिन्न श्रेणी के गैंगों का विवरण अपलोड हो चुका है।
* जनपद में 48 ऐसे स्थान है, जहाँ नेटवर्क की सुविधा न होने के कारण जिओ टैगिंग की कार्यवाही नही हो पाई है, जिसके सम्वन्ध में prv को भेजकर जीपीएस चेक कराते हुए आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
* यक्ष परिपत्र 07 में DGP द्वारा दिये गए निर्दशो के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
*साइबर अपराध नियंत्रण:-*
* साइबर हेल्प डेस्क को और अधिक सक्रिय रखने एवं साइबर फ्रॉड की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश।
* ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया दुरुपयोग, बैंकिंग फ्रॉड आदि प्रकरणों में त्वरित समन्वय स्थापित कर पीड़ितों को शीघ्र राहत प्रदान करने पर बल।
* फ्राड धनराशि को तत्काल लीन कराया जाय।
* जनजागरूकता अभियान चलाकर आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के निर्देश।
* अपराध एवं कानून व्यवस्था समीक्षा:-*
* लंबित विवेचनाओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर बल।
* वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान।
* महिला सुरक्षा, मादक पदार्थ तस्करी एवं संगठित अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हेतु कार्ययोजना की समीक्षा।
* बजट व्यय एवं प्रशासनिक कार्य:-*
* आवंटित बजट का समयबद्ध एवं पारदर्शी व्यय सुनिश्चित करने के निर्देश।
* लंबित निर्माण/मरम्मत कार्यों की प्रगति की समीक्षा।
* अभिलेखों के अद्यतन रखरखाव हेतु समस्त शाखा प्रभारियों को निर्देशित किया गया।
*डायल 112 व कंट्रोल रूम की सक्रियता:-*
* आपात स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया हेतु डायल 112 को पूर्णतः सक्रिय रखने के निर्देश।
* कंट्रोल रूम को 24×7 सतर्क रखते हुए प्राप्त सूचनाओं पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया।
* बैठक का मुख्य संदेश:-*
त्योहारों एवं परीक्षाओं के दौरान आमजन को सुरक्षित, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आधुनिक तकनीक (यक्ष एप) एवं साइबर अपराध नियंत्रण तंत्र को प्रभावी बनाते हुए पारदर्शी एवं जवाबदेह पुलिसिंग सुनिश्चित की जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।














Leave a Reply