* सस्ते श्रृंगार की सामग्री बेचने के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार-*
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण व कुशल निर्देशन में साइबर क्राइम थाना/साइबर सेल सोनभद्र द्वारा एनसीआरपी पोर्टल एवं प्रतिबिम्ब पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित कार्यवाही की गई
उक्त क्रम में दिनांक 27.02.2026 को शिकायतकर्ता गोविन्द कुमार पुत्र मुन्नीलाल निवासी नोडिहा थाना कोन जनपद सोनभद्र द्वारा एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई कि उनके चाचा आशीष कुमार पुत्र बुद्धीनारायण रामगढ़ थाना कोन जो रामगढ़ बाजार में टेलर का कार्य करते हैं, उनके साथ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सस्ते श्रृंगार की सामग्री बेचने के नाम पर लगभग ₹85,000/- की धोखाधड़ी कर ली गई, जिसमें ₹20,000/- यूपीआई के माध्यम से तथा शेष नकद धनराशि ली गई।
प्रकरण के संबंध में साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र पर *मु0अ0सं0-07/2026 धारा 318(4) बीएनएस व 66डी आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया।* विवेचना के दौरान साइबर सेल के तकनीकी सहयोग से प्रतिबिम्ब पोर्टल, सीसीटीवी कैमरों व संदिग्ध मोबाइल नंबरों के विश्लेषण के आधार पर घटना में प्रयुक्त एर्टिगा कार का नंबर चिन्हित किया गया। दिनांक 09.03.2026 को सूचना प्राप्त होने पर साइबर क्राइम पुलिस थाना की टीम द्वारा उक्त एर्टिगा कार को पकड़ते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर, अग्रेतर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण –*
01. मोहम्मद रजा पुत्र नत्थू खां निवासी नया गनी थाना नवाबगंज जनपद फर्रुखाबाद
02. शोएब खाँ पुत्र नत्थू खां निवासी नया गनी थाना नवाबगंज जनपद फर्रुखाबाद
03. जीशन पुत्र मोहम्मद बादशाह निवासी रसूलाबाद थाना भोगांव जनपद मैनपुरी
*बरामदगी का विवरण –*
* ₹4,000/- नगद
* 01 आधार कार्ड, 01 पैन कार्ड, 01 निर्वाचन कार्ड
* 04 एटीएम कार्ड
* 03 एंड्रॉयड मोबाइल फोन
* 01 एर्टिगा कार वाहन संख्या-UP28DH6962
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
01. प्र0नि0 धीरेन्द्र कुमार चौधरी सहित साइबर क्राइम पुलिस थाना/साइबर सेल की टीम।
02. हे0का0 शिवनन्दन सिंह साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद सोनभद्र ।
03. हे0का0 संजय वर्मा साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद सोनभद्र ।
04. का0 अखिलेश कुमार यादव साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद सोनभद्र ।
05. का0 सुनील रावत साइबर सेल जनपद सोनभद्र ।
06.का0 अभिषेक तिवारी साइबर सेल सोनभद्र ।














Leave a Reply