Advertisement

सोनभद्र -*डरा धमका कर आदिवासियों से जबरन रजिस्ट्री करने मामले के उच्च स्तरीय जांच के आदेश*

*डरा धमका कर आदिवासियों से जबरन रजिस्ट्री करने मामले के उच्च स्तरीय जांच के आदेश*

*मुख्यमंत्री ने आरोपों की जांच जिलाधिकारी को करने का निर्देश दिया*

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

सोनभद्र राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष श्रीकांत तिवारी के पत्र में गरीब ,आदिवासी ,अनुसूचित जाति/जनजाति के नागरिकों से एक कंपनी के द्वारा डरा धमका कर जमीन लिखाने के मामले में मुख्यमत्री में कड़ा रुख अपनाया है।

इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जिलाधिकारी सोनभद्र को शीघ्र जांच करने का निर्देश देते हुए समुचित कार्यवाही करने का आदेश पारित किया है।

रालोद के अध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी द्वारा बताया कि सरकार द्वारा भूमाफियों के विरुद्ध कार्यवाही के नीति के अंतर्गत एक भूमाफिया और कंपनी के आड़ में गरीबों का शोषण और उत्पीड़न किया जा रहा है।सेना के परिवार तक को भी नहीं छोड़ा गया है ।ऐसे लालची माफियाओं का सर्वाधिक शिकार सीधे साधे वनवासी और आदिवासी हों रहे है । रालोद निष्पक्ष जांच करने , हड़पी गई जमीन को वापस करने और दोषियों के विरुद्ध अपराधिक मुकदमा दर्ज करने और कड़ी कार्यवाही की मांग करता है। न्यायपूर्ण कार्यवाही होने पर सोनभद्र के आम गरीब लोगों को न्याय सुनिश्चित करने लिए मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करने रालोद की टीम जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में पुनः लखनऊ जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!