Advertisement

सोनभद्र -दो बाईकों में आमने सामने टक्कर, एक की मौत तीन घायल

दो बाईकों में आमने सामने टक्कर, एक की मौत तीन घायल

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

खलियारी। रायपुर थाना क्षेत्र स्थित खलियारी करही मुख्य सड़क मार्ग पर मंगलवार को करीब शाम 7 बजे के आपस में दो बाइक सवार तेजी से टकरा गए ।जिसमें एक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए, दो की हालत गंभीर है।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची रायपुर थाना पुलिस और एम्बुलेंस 108 ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। एक बाइक सवार

घायलों में एक 35 वर्षीय जितेन्द्र तिवारी निवासी ग्राम पनिकप खुर्द, 36 वर्षीय बुद्धि नारायण यादव निवासी ग्राम तेंदुआ थाना रायपुर की पहचान हुई है। दूसरे बाइक सवार हीरालाल यादव खाम कला बिहार के बताए जा रहे हैं टक्कर इतनी जोरदार थी की हीरालाल की मौत हो गई

ग्रामीणों के अनुसार एक बाइक करही से खलियारी और दुसरी बाइक सवार खलियारी से बिहार की ओर जा रहे थे। जो आपस में तेजी से टक्कर मार दिए,दोनों बाइक ध्वस्त हो गई है। दोनों बाइक रायपुर थाना पुलिस ने अपने हिरासत में ले लिया है।

मौके पर पहुंचे रायपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि अभी तत्काल इलाज के लिए भेजा गया है ।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगवां बैनी में प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। और मृत व्यक्ति को पंचनामा कर के पीयम् के लिए भेजा जाएगा

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!