सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा रिपोर्टर अब्दुल सलाम रंगरेज
अल्पसंख्यक छात्राओं के लिए निशुल्क कोचिंग आरिफ सर द्वारा-
मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह है समिति ने किया निरीक्षण-
भीलवाड़ा-–इस समय विभिन्न बड़े शहरों में कोचिंग क्लासेस चल रहे हैं। जिनका कोचिंग का खर्चा काफी होने से कहीं छात्र उसमें कोचिंग नहीं कर कर पाते। लेकिन भीलवाड़ा जिले में जो अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्रा महंगी फीस के कारण कोचिंग नहीं कर पा रहे यह बीड़ा उठाया है भीलवाड़ा के आरिफ सर और उनकी टीम ने। जो छात्र प्रतिभावान है। लेकिन पैसों की कमी के चलते कोचिंग नहीं कर पाते उनको यह टीम निशुल के कोचिंग करा रही है।
भीलवाड़ा की ग्लोरियस एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी भीलवाड़ा के तत्वाधान में संचालित स्वास्तिक एकेडमी नागोरी गार्डन में बीएसटीसी फ्री कोचिंग चलाई जा रही है। जिसका संचालन आरिफ सर जो कि डिफेन्स स्कूल के प्रिंसिपल है एवं कपासन कालेज में शिक्षा मनोविज्ञान आरएनटी कोलेज में व्याख्याता पद पर रह चुके हैं। नवीन कुमार शर्मा ,उनके सहयोगकर्ता नितिन पाराशर , अशोक , नरेंद्र सिंह शेखावत सीकर से है,, यह सभी गुरूजन सभी छात्र छात्राओं को निशुल्क कोचिंग दे रहे हैं।जिसमे 74 बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं।
आज मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजन समिति के गण मान्य सदस्यो ने कोचिंग ले रहे सभी छात्रों से मुलाकात की । व उन्हें सम्मान समारोह में शामिल होकर पुरुस्कार प्राप्त करने तथा समाज और देश में शिक्षा के प्रति सजग रहने उज्जवल भविष्य बनाने की शुभ कामनाएं दी। शिक्षा से संबंधित किसी भी सहायता के लिए तत्पर रहने का आश्वासन दिया। आयोजन समिति के सदस्य शहाबुद्दीन शेख ने बच्चो से उनका परिचय दिया। पूर्व पार्षद आसिफ मेवाफरोश ने आनेवाली नोकरियों की जानकारी दी। अली मंसूरी व सभी सदस्यों ने बच्चों के लिए किसी भी प्रकार की समस्या होने पर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। 34 बच्चो के 70 % से अधिक अंक है वहीं 10 छात्र 80%, कोचिंग का लाभ ले रहे हैं

















Leave a Reply