Advertisement

भीलवाड़ा डेयरी पर लगेंगे आरएएस अधिकारी-

http://satyarath.com/

सत्यार्थ न्यूज़ ब्यूरो भीलवाड़ा
रिपोर्टर अब्दुल सलाम रंगरेज

भीलवाड़ा डेयरी पर लगेंगे आरएएस अधिकारी-

भीलवाड़ा- जल्दी ही सरस डेयरी भीलवाड़ा सहित अब कोटा, अजमेर,, जोधपुर और श्रीगंगानगर डेयरी में भी आर ए एस लगाने की राजस्थान की भजनलाल सरकार ने तैयारी कर ली है।

सरस डेयरी में लगातार चल रही मनमानी और उसके प्रभावी नियंत्रण को लेकर सरकार एवं डेयरी संघ के बीच सामंजस्य मजबूत करने के उद्देश्य को लेकर सभी सरस दूध डेयरी में महा प्रबंध के पद पर अब आरएएस अधिकारियों को लगाने के प्रस्ताव भेजे गए हैं।
गोपालन विभाग की ओर से यह प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजे गए हैं।
पूर्व में इन पदों पर डेयरी संघ के ही टेक्निकल अधिकारियों को अनुभव व योग्यता के आधार पर पदोन्नति दी जाकर एचडी बनाया जाता रहा है।
राजस्थान में जयपुर में पहली बार 2021 से कांग्रेस सरकार ने एचडी के पद पर आर ए एस अधिकारी की नियुक्ति की गई थी। उस समय भी डेयरी री संघ के अध्यक्षों की ओर से काफी विरोध हुआ था ।लेकिन सरकार ने इसकी अनदेखी करते हुए आरएएस अधिकारी की नियुक्ति की। अब सभी डेयरी पर आरएएस अधिकारी लगाने की सरकार ने तैयारी कर रही है।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!