Advertisement

विधायक ने सांथा पीएचसी का निरीक्षण किया, नदारत चिकित्साकर्मियों को नोटिस

http://satyarath.com/

न्यूज़ रिपोर्टर शक्ति सिंह
महवा

विधायक ने सांथा पीएचसी का निरीक्षण किया, नदारत चिकित्साकर्मियों को नोटिस

राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सांथा का विधायक राजेंद्र मीणा ने औचक निरीक्षण किया जहां निरीक्षण में डॉक्टरों सहित चिकित्साकर्मी अनुपस्थित मिले इस बीच वहां मौजूद लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सांथा के चिकित्सा व्यवस्था की शिकायत की। इसे लेकर विधायक राजेंद्र मीणा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। जहां चिकित्सा अधिकारी और नर्सिंगकर्मी का बगैर सूचना छुट्टी पर होना मिला ऐसे में विधायक ने सीएमएचओ से दूरभाष पर बात कर लापरवाही बरतने वाले चिकित्साकर्मियों को नोटिस देने की बात कही।
विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि समय-समय पर अनेक सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी जाएगी और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को कार्यवाही का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा। विधायक ने कहा कि क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाया जाएगा और आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!