न्यूज़ रिपोर्टर जीतेश
जनपद -दौसा
दौसा की श्रीत्मा भारद्वाज को मिला स्वर्ण पलक एमएससी मानव शास्त्र में बनी यूनिवर्सिटी टॉपर, राज्यपाल ने प्रदान की उपाधि और स्वर्ण पदक
दौसा की श्रीत्मा भारद्वाज को स्वर्ण पदक व उपाधि प्रदान करते कुलाधिपति व राज्यपाल कलराज मिश्र ।
राजस्थान इंटरनेशनल केंद्र झालाना डूंगरी जयपुर में आयोजित हुए राजस्थान विश्वविद्यालय के 33वां दीक्षांत समारोह में दौसा की श्रीत्मा भारद्वाज ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। उन्हें एमएससी मानव शास्त्र में राजस्थान विश्वविद्यालय में सबसे ज्यादा अंक प्राप्त करने पर उपाधि और स्वर्ण पदक राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति कलराज मिश्र, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा व विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर अल्पना कटेजा ने प्रदान किया।
श्रीत्मा भारद्वाज ने इस उपलब्धि का श्रेय अपनी माता सोनिया भारद्वाज व पिता अरविंद भारद्वाज को दिया है। जो कि पेशे से शिक्षक हैं। बता दें कि राजस्थान विश्वविद्यालय द्वारा प्रतिवर्ष दीक्षांत समारोह आयोजित कर स्टूडेंट्स को उपाधियां प्रदान की जाती हैं। इसके साथ ही टॉपर्स स्टूडेंट्स को स्वर्ण पदक भी वितरित किए जाते हैं।


















Leave a Reply