संजय सिंह सागर को बनाया गया यूनिटी प्रेस क्लब का अध्यक्ष
रिपोर्टर -इश्तियाक अली तहसील प्रभारी जिला बिजनौर
स्योहारा। यूनिटी प्रेस क्लब स्योहारा का अध्यक्ष संजय सिंह सागर को मनोनीत किया गया। संजय सागर की पत्रकारिता में लग्न व कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए यूनिटी प्रेस क्लब के कार्यकारिणी सदस्यों ने सर्व सम्मति से संजय सिंह सागर को अध्यक्ष पद के लिए चुना वहीं पूरी कमेटी में फेर बदल करते हुए महफ़ूज़ गाज़ी, मोहम्मद यासीन, मोहम्मद रईस पाशा को संरक्षकगण बनाया गया, इमरान उसमानी को महामंत्री, ज़फ़र इक़बाल एडवोकेट को उपाध्यक्ष /कानूनी सलाहकार,ज़ुबैर हसन उर्फ़ अर्शी को कोषाध्यक्ष, डॉ इश्तियाक़ अली को प्रवक्ता,मोहम्मद अज़हर को मीडिया प्रभारी /प्रचार मंत्री मोहम्मद सुहैल, जुनैद अहमद उर्फ़ कल्लू व कफील चौधरी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।इस अवसर पर सभी उपस्थित सदस्यों ने मिठाई खिला कर एक दूसरे को मुबारकबाद दी

















Leave a Reply