Advertisement

27 जून से अजमेर-ब्यास सत्संग स्पेशल ट्रेन का होगा संचालनः बांदीकुई में होगा ठहराव, राधा स्वामी सत्संग में जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा फायदा

http://satyarath.com/

न्यूज़ रिपोर्टर जीतेश मीना

दिनांक -20 जून- 2024
जनपद – दौसा
स्थान -बादीकुई

 27 जून से अजमेर-ब्यास सत्संग स्पेशल ट्रेन का होगा संचालनः बांदीकुई में होगा ठहराव, राधा स्वामी सत्संग में जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा फायदा

बांदीकुई 1 घंटे पहले

 

ब्यास में आयोजित राधा स्वामी सत्संग के आयोजन को देखते हुए अजमेर-ब्यास वन ट्रिप सत्संग स्पेशल ट्रेन का संचालन 27 जून को होगा। अजमेर से यह ट्रेन 27 जून को शाम 5:15 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12 बजे ब्यास पहुंचेगी।

वापसी में यह ट्रेन 30 जून को ब्यास से दोपहर 2:15 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:45 बजे अजमेर पहुंचेगी। इस ट्रेन का किशनगढ, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर, बांदीकुई, अलवर, रेवाडी, भिवानी, हिसार, जाखल, धुरी, लुधियाना व जालधंर सिटी स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। इस ट्रेन के माध्यम से बांदीकुई सहित आसपास के क्षेत्र से राधा स्वामी सत्संग में जाने वाले श्रद्धालुओं को फायदा मिलेगा। वे सत्संग में जाकर इस ट्रेन से वापस लौट सकेंगे। बांदीकुई क्षेत्र में बड़ी संख्या में राधा स्वामी के श्रद्धालु रहते हैं।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!