न्यूज़ रिपोर्टर – जीतेश् मीना-जनपद – दौसा
स्थांन – बादीकुई
फेतह लाल ने बनाई रिमोट से चलने वाली साईकल
बादीकुई – दौसा जिले के फतेह लाल पुत्र कानाराम मीना ने हाल ही में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की है फतेह लाल गांव कानपुरा तहसील नांगल राजावतान जिला दौसा का रहने वाला है जिसने एक ऐसी साइकिल का आविष्कार किया है जो बिना ड्राइवर रीमोट ली ऑपरेट होती है। फतेहलाल ने कई बार असफल होने के बाद 15 जून 2024 को इसका फाइनली सफल ट्रायल किया गया। फतेहलाल ने अपने घर से 2kg दूध रिमोट कंट्रोल साइकिल पर रखकर 1 km दूर डेयरी पर दूध को भेजकर सफल परीक्षण किया इस आविष्कार के बारे में फतेह लाल ने बताया कि इसकी प्रेरणा मुझे अपने पिता से मिली जो कि एक किसान है और हम पशुपालन करते हैं और दूध को डेयरी तक बेचने को ले जाते हैं। अपने पिता को रोज पैदल दूध बेचने जाते देखता था मैने उनकी इस परेशानी का हल ढूंढने की सोची तो मैंने एक ऐसी साइकिल के बारे में सोचा जो घर से ही चलाई जा सकती हो और उस पर दूध रखकर डेयरी तक भेजा जा सके और वापस घर आ सके और हमने इसे बनाया। इसे बनाने में 6 महीने का टाइम लगा


















Leave a Reply