न्यूज़ रिपोर्टर शेर सिंह मीणा टोडाभीम
भैंसा गांव में भागवत कथा: कलश यात्रा निकाली ,लोगों ने की पुष्प वर्षा
टोडाभीम के भैंसा गांव में बस स्टैंड के पास स्थित मंदिर पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ पर गांव के प्रमुख मार्गो से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के दौरान कथा वाचक पंडित पुरुषोत्तम शास्त्री डीग वाले के द्वारा प्रदान कलश एवं श्रीमद् भागवत कथा का पूजन कर नगर परिक्रमा का शुभारंभ किया गया।
कलश यात्रा के दौरान महिलाओं ने डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया। महिला पुरुषों के द्वारा गगनभेदी जयकारों से गांव का माहौल धार्मिकमय में हो गया । कलश यात्रा के दौरान महिला प्लस अपने सिर पर रखकर मांगलिक गीत गाते हुए नगर परिक्रमा में शामिल हुई। कलश यात्रा का ग्रामीणों के द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
इस दौरान रामकिशोर सैनी मुकेश अध्यापक राम चरण प्रजापत राजेंद्र जैन मिथिलेश मीना फूल सिंह सैनी सहित गांव के मुख्य पंच पटेल मौजूद रहे।


















Leave a Reply