न्यूज रिपोर्टर नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
1.मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति ने लगाई फांसी 👉मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की खबर सामने आयी हे। घटना गजनेर थाना क्षेत्र के खारी चारणान में रोही में 13 जून की दोपहर 3 बजे के आसपास की हे। इस सम्बंध में मृतक के बेटे बाबुलाल ने मर्ग दर्ज करवाई है। प्रार्थी ने बताया कि उसके 55 वर्षीय पिता गोपुराम की मानसिक हालात ठीक नहीं थी। इसी के चलते उसके पिता ने रोही में कीकर के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
2.महापुरूष की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़,गायब मिला चश्मा👉बीकानेर में महापुरूष की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ करने की खबर सामने आयी है। घटना अम्बेड़कर सर्किल पर स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेड़कर की प्रतिमा से जुड़ी है। जहां पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने बाबा साहब की प्रतिमा पर लगा चश्मा हटा दिया और गायब कर ले गया। जिसके बाद आमजन में आक्रोश है और कार्रवाई की मांग की जा रही है। इस सम्बंध में भाजपा नेता पुनील ढ़ाल ने मांग की है कि प्रशासन जल्द से जल्द इस कृत्य का पर्दाफाश करे और महापुरूष की प्रतिमा के साथ छेड़छाड करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जावे।
3.युवक को उठाकर ले गए सुनसान जगह,मारपीट कर छीने हजारों रुपये👉सामान लेने जा रहे युवक के साथ मारपीट कर छीना झपटी करने और सुनसान जगह पर छोड़ जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जेएनवीसी थाने में अम्बेड़कर कॉलोनी निवासी नवाब खां पुत्र अल्लादीन ने लाला उर्फ रफीक, सोहेल, आरिफ, मकबूल, मो. रमजान, जुम्मा उर्फ सलीम, बबलु के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना शिवबॉडी क्षेत्र में 12 जून की शाम को सात बजे के आसपास की हे। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसका बेटा सामान के लिए घर से निकला था लेकिन रास्तें में ही आरोपियों ने उसे रोक लिया। जिसके बाद आरोपियों ने प्रार्थी के बेटे के साथ मारपीट की और उसके पास से 35500 रूपए, मोबाइल छीन लिया। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी उसे उठाकर ले गए और सुनसान जगह पर ले जाकर छोड़ दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट केआधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
4.जमीनी विवाद में महिलाओं के साथ मारपीट👉लूणकरणसर महिला के साथ थाप-मुक्कों से मारपीट करने के आरोप में दो जनों पर मामला दर्ज हुआ है। थानाधिकारी गणेश कुमार ने बताया कि मलकीसर छोटा निवासी चन्द्रकला स्वामी का अपने पड़ोसी राजूराम जाट व सूरतगर गुंसाई से प्लॉट की गली को लेकर विवाद है। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे वह घर से बाहर निकली, तब आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए थाप-मुक्कों से मारपीट की
5.नाल में मिला युवक का शव,हत्या की आशंका👉बीकानेर के नाल थाना क्षेत्र में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को करमीसर के वार्ड नंबर 23 में एक शराब की दुकान के आगे युवक का शव पड़े होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लिया। युवक की पहचान मदन पुत्र गुनाराम के रूप में हुई है। हालांकि अभी तक हत्या के कारणो का तो पता नहीं चल पाया है। परिजनों का आरोप है कि मदन लाल की हत्या कर दारू के ठेके के पास फेंका गया है। फिलहाल पुलिस ने पंचनामा कर आगे की कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि मृतक के परिजन मोर्चरी के आगे इकट्ठे हो गए हैं और इस बात को लेकर खड़े हुए ओर पुलिस से मदनलाल के हत्यारे को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। ताजई जा रही है हत्या की आशंका। पुलिस ने शव को के कब्जे में लेकर आसपास पूछताछ और खोजबीन में लगी है।
6.महिला सहित पांच नशा तस्कर गिरफ्तार, 2.955 किलो हेरोइन बरामद👉 श्रीगंगानगर। महिला सहित पांच नशा तस्करों को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ़्तार किया। पांचों नशा तस्कर जिले के पाकिस्तान सीमा से सटे गांव हिंदुमलकोट इलाके के हैं और इनके तार पाक तस्करों से जुड़े हुए हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। पांच तस्करों में एक तस्कर की पत्नी भी इस काम में उसके साथ लिप्त है। कार्रवाई डीएसटी की सूचना पर की गई। पांचों तस्करों से 2 किलो 955 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। इनसे दो मोटरसाइकिल भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने गांव सात सी की रोही में सी माइनर पुलिया मेनरोड पर नाका लगाकर तस्कर गांव एक सी बड़ी के बलविंद्रसिंह पुत्र सतनामसिंह और संदीप पुत्र सुनिंद्रसिंह को रोककर तलाशी ली तो उनके पास 2.370 किलो हेरोइन बरामद हुई
7.बीकानेर: ऊंटगाड़ी को पिकअप ने पीछे से मारी टक्कर, उपसरपंच की मौत👉बीकानेर। महाजन अर्जुनसर से फूलेजी संपर्क सड़क पर गुरुवार को एक पिकअप ने आगे चल रही ऊंटगाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में ऊंटगाड़ी पर सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। वहीं तीन अन्य घायल हो गए। सूचना मिलने पर महाजन पुलिस मौके पर पहुंची। नया खानीसर निवासी मामराज नाई पुत्र ठाकरराम खेत में सूड करके कृष्णकुमार, पृथ्वीराज व लीलाधर के साथ ऊंट गाड़े पर वापस घर जा रहा था। इस दौरान अर्जुनसर सड़क पर पीछे से आई एक पिकअप ने ऊंटगाड़ी को टक्कर मार दी। इससे ऊंटगाड़ी सवार सभी लोग उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में मामराज नाई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ऊंट गाड़ी पर सवार अन्य तीनों घायल हो गए। हादसे में ऊंट को भी चोट लगी वहीं गाड़ा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते मपास की ढाणियों व चकजोड़ से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मृतक मामराज चकजोड़ ग्राम पंचायत में वर्तमान में उपसरपंच था। अर्जुनसर निवासी लक्ष्मीनारायण ओझा भी मौके पर पहुंचे व सभी घायलों को महाजन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया।
8.मनरेगा में फोटो गलत अपलोड करने पर 14 पंचायतों के कनिष्ठ और तकनीकी, वीडीओ सहित सहायकों को नोटिस जारी👉बीकानेर। खाजूवाला मनरेगा योजना में ऑनलाइन मस्टरोल में श्रमिकों की फोटो अपलोड करने और उपस्थिति दर्ज करवाने के लिए मोबाइल मॉनिटिरंग सिस्टम एनएमएमएस की व्यवस्था की गई है। खाजूवाला पंचायत समिति की 14 ग्राम पंचायतों में इन दिनों चल रहे मनरेगा कार्यों में ऐसा नहीं हो रहा है। मेट मौके पर सभी श्रमिकों के ग्रुप फोटो अपलोड नहीं कर पा रही, कार्य स्थल के वास्तविक फोटो की दूसरी फोटो अपलोड कर रही। इससे मनरेगा कार्यों की मौका रिपोर्ट अधिकारियों को नहीं मिल रही। इसी को देखते हुए खाजूवाला बीडीओ कृष्ण कुमार चावला ने 14 ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ठ सहायक और कनिष्ठ तकनीकी सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। चावला ने बताया कि ग्राम पंचायत 14 बीडी, 17 केएचएम, 2 केएलडी, 2 केडब्ल्यूएम, 22 केवाईडा, 25 केवाईडी, 5 केवाईडी, 7 पीएचएम, खारवाली, गुल्लुवाली, दंतौर, लूणखां, शेरपुरा (1एसएम) व संसारदेसर के ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ठ सहायक व कनिष्ठ तकनीकी सहायक से तीन दिन में जवाब मांगा है। उन्होंने बताया कि मनरेगा कार्य स्थल से ही मेट के मोबाइल पर ऑन लाइन साइट खुलती है और वहीं से सारी जानकारी अपलोड करनी होती है। पांचवीं-आठवीं पास मेट ऐसा नहीं कर पा रहा, इसकी जिम्मेदारी संबंधित ग्राम विकास अधिकारी और सहायकों की है। ऐसे में उन्हें इस संबंध में नोटिस जारी किए हैं। 16 मई से 31 मई ग्राम पंचायतों द्वारा एनएमएमएस के माध्यम से श्रमिकों की वास्तविक फोटो अपलोड नहीं की गई है। उनके जवाब आने के बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी।


















Leave a Reply