Advertisement

बिजनौर में घर में घुस कर दस लाख की चोरी: पीड़ित के पकड़ने पर मारी गोली, हालत गम्भीर; जांच में जुटी पुलिस

http://satyarath.com/

बिजनौर में घर में घुस कर दस लाख की चोरी: पीड़ित के पकड़ने पर मारी गोली, हालत गम्भीर; जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्टर – इश्तियाक अली तहसील प्रभारी जिला बिजनौर

बिजनौर के स्योहारा इलाके में देर रात उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब बदमाशों ने एक घर में घुसकर सोने चांदी के जेवर व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित द्वारा बदमाशों को पकड़ने पर बदमाश युवक को गोली मारकर मौके से हुए फरार हो गए।गंभीर हालत में युवक को किया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। करीब 10 लाख रुपए का सोना चांदी व नगदी लेकर बदमाश हुए फरार। घटना से पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया। एसपी सहित पुलिस के आला अफसरों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। सीओ के नेटवर्त में पुलिस की दो टीमें बदमाशो की तलाश में जुटी।दरअसल, यह पूरा मामला
बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र का है। जहां के गांव सिपहियों वाला में देर रात उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब गांव के रहने वाले फुरकान अहमद पुत्र मुन्ने हाजी के घर में लगभग दो बजे अज्ञात बदमाश खिड़की तोड़कर घर के अंदर घुस गए और घर में रखा सोने चांदी व नगदी पर हाथ साफ कर फरार होने लगें।बदमाशों ने एक युवक को मारी गोली इसी दौरान आहट होने पर फुरकान का बेटा आमिर जाग गया और उसने दो बदमाशों को पीछा कर पकड़ लिया। बदमाशों ने अपने आप को घिरता देख आमिर के गोली मार कर मौके से फरार हो गए। शोर सुनकर परिजन जाग गए और आमिर को गंभीर हालत में अस्पताल ले गए। साथ ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आमिर को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरो ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एसपी नीरज कुमार जादौन, एसपी पूर्वी धर्म सिंह मर्छाल, सीओ धामपुर, कोतवाल जीत सिंह, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड सहित भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।वही इस मामले में पीड़ित इरफान का कहना है कि देर रात उनके घर में डकैती हुई हैं, जिसमें 5 से 6 बदमाश थे। बदमाश खिड़की का शीशा तोड़कर घर में घुसे और घर में रखे सोने चांदी के जेवरात व नगदी लेकर जाने लगे। इसी दौरान उसके भतीजे की आंख खुल गई, उसने देखा कि कुछ लोग उनका सामान ले जा रहे हैं सारा सामान बिखरा हुआ मिला उसने भाग कर दो बदमाशों को पकड़ लिया। बदमाशों ने उसे नीचे गिर कर गोली मार दी और चाकू मारे और गंभीर रूप से घायल दिया, जिससे वह बेहोश हो गया, हम लोग जग गए हमने समझा कि कोई गुलदार आ गया है। लेकिन बाहर आकर देखा तो नज़ारा कुछ और ही था। सारा सामान बिखरा हुआ है। लगभग 75 हज़ार की नगदी करीब 7 लाख रुपए के जेवर सहित 8 से 10 लाख रुपए का बदमाश सामान लूट कर फरार हो गए खिड़की तोड़कर अंदर घूसे थे बदमाश वहीं इस मामले में एसपी पूर्वी धर्म सिंह मर्छाल का कहना है कि रात करीब 2:00 बजे स्योहारा थाना क्षेत्र के सिपाहीयो वाला गांव में फुरकान अहमद के घर में दो बदमाश खिड़की तोड़कर अंदर घुसने और घर से सामान चोरी कर जाने लगे। घर में सो रहा फुरकान के बेटाआमिर आवाज सुनकर जग गया और दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। इसी दौरान दोनों बदमाशों ने आमिर को घायल कर दिया। सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल आमिर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वरिष्ठ अधिकारी द्वारा फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया गया है। घटना के खुलासे के लिए सीओ धामपुर के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया गया है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!