न्यूज़ रिपोर्टर हीरा सिंह गुर्जर
नादौती
टोडाभीम के उपखंड मुड़िया गांव में कर्नल किरोड़ी सिह बैंसला की मूर्ति का अनावरण कल
सीएम भजनलाल शर्मा आएंगे मुंडिया गांव तैयारियां में जुटा प्रशासन
13जून को गुर्जर आरक्षण आंदोलन के प्रणेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की मूर्ति अनावरण मुंडिया गांव में होगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मूर्ति का अनावरण करेंगे। जिसको लेकर प्रशासन द्वारा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आज एसडीएम सुनीता मीणा और अन्य अधिकारियों ने पेयजल बिजली सड़क पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं को दिखा।
गांव गांव बांटे जा रहे पीले चावल
कर्नल करोड़ी सिंह बैंसला के बेटे विजय सिंह बैंसला और अन्य लोगों द्वारा गांव-गांव में जाकर पीले चावल बांटे जा रहे हैं। जिससे की अधिक से अधिक संख्या में लोग वहां पहुंच सके। वहीं गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेडम भी कार्यक्रम स्थल पर मंगलवार को पहुंचे थे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया था।


















Leave a Reply