बांदा। चिल्ला थाना क्षेत्र के लौमर गांव का रहने वाला शिवप्रताप सिंह पुत्र भानुप्रताप सिंह कठिन परिश्रम कर विषम परिस्थितियों को पार करते हुए अपने बेटे को पढ़ाया लिखाया पिता एक प्राइवेट स्कूल के अध्यापक रहे आज उनका बेटा शिवप्रताप सिंह सैन्य अधिकारी बन गया। कंधे पर चमकते सितारे माता-पिता की आंखों में छलक रहे प्रसन्नता के आंसू । सीमा की रक्षा को तैयार राष्ट्र के प्रति स्वयं को निछावर कर देने की सौगंध इस परंपरा की कड़ी में एक और समारोह जब शनिवार को आफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी गया में जेंटलमैन कैडेट पासिंग आउट परेड और पिंपिंग समारोह के बाद सैन्य अधिकारी बन गए बांदा जिला में लौमर गांव के रहने वाले शिव प्रताप सिंह के पिता प्राइवेट विद्यालय के शिक्षक हैं मां सिलाई का काम करती है । माता का नाम सुमन देवी बहन बड़ी शैलजा बिहार के पटना में अध्यापक हो गई है।
Leave a Reply