रिपोर्ट/मुकेश कुमार/बहराइच/
बहराइच. ज़ुमें के दिन सुबह नमाज पढ़कर लौट रहे नमाज़ी का चाकू से गोदकर हुआ मर्डर,आरोपी गिरफ्तार पुलिस जांच में जुटी,
बहराइच में ज़ुमें के दिन सुबह फजिर की नमाज पढ़कर लौट रहे 55 वर्सीय नमाजी को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया,इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी,आरोपी तब तक मृतक को चाकू मारता रहा जबतक उसकी जान नहीं निकल गयी, मामला थाना मटेरा इलाके का है,जहाँ के अमवा मोलवी गांव निवासी वसीम खां मस्जिद से नमाज पढ़कर वापस आ रहे थे तभी इब्राहीम नाम के युवक ने मस्जिद के पास ही अचानक हमला कर चाकू से गोदकर वसीम की हत्या कर दी। ग्रामीणों ने मौके पर ही आरोपी को घेरकर पकड़ा। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी ने पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया है।
आपको बता दें कि थाना मटेरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमवा मोलवी निवासी वसीम खां (55) पुत्र रसूल खां बहराइच सिंचाई विभाग में सींचपाल/अमीन के पद पर तैनात थे। अमीन की गांव निवासी इब्राहीम उर्फ गुल्ले से रंजिश चल रही है। शुक्रवार सुबह पांच बजे वसीम खां गांव में स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए गए।
इसके बाद वह नमाज पढ़कर बाहर आने लगे। तभी वहां मौजूद इब्राहीम ने सींचपाल पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। इससे हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी इब्राहीम को घेरकर पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
घटना की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष परमानंद तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी को हिरासत में लिया। ग्रामीणों के बयान दर्ज किया। मृतक की पत्नी रेशमा की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की है।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।जानकारी के अनुसार आरोपी एक दिन पहले ही मुंबई से अपने गांव आया था,और फिर दूसरे दिन ही हत्याकांड की घटना को अंजाम दे डाला,

















Leave a Reply