Advertisement

गुना-बाल संस्कार शिविर का आयोजन

http://satyarath.com/

न्यूज़ रिपोर्टर शाका नामदेव गुना

बाल संस्कार शिविर का आयोजन

खबर गुना जिला मध्य प्रदेश से

 

भारत विकास परिषद गुना के द्वारा संस्कारित भारत समृद्ध भारत के अंतर्गत सात दिवसीय बाल संस्कार शिविर का आयोजन किया रहा है। इस शिविर के बारे में बताते हुए परिषद के पूर्व अध्यक्ष व मध्य भारत प्रांत के संगठन मंत्री आनंद कृष्णानी ने बताया कि भारत विकास परिषद जिन पंच सूत्र पर आधारित कार्य करती है उन्ही में से एक है, संस्कार इसी के अंतर्गत गुना शाखा बाल संस्कार शिविर का अयोजन करने जा रही है।
शिविर 8 जून से प्रारम्भ होकर 14 जून तक 7 दिवसीय होगा। इसके लिए पहले प्रतिभागी को पंजीयन कराना होगा। पंजीयन फॉर्म डी कॉट शोरूम शास्त्री पार्क, हाइटेक कम्प्यूटर पंजाबी मोहल्ला, तरुण एजेंसी एबी रोड, आनंद सेल्स बजरंगगढ़ रोड से प्राप्त कर सकते है। जिसमें गुना शहर के परिवारों के बच्चे सम्मिलित हो सकते है। शिविर संयोजक ऋषिकेश भार्गव ने बताया कि शिविर प्रातः 7 बजे से प्रातः 10 बजे तक रहेगा। जिसमे बच्चों को भारतीय सनातन परिवारों में उपयोगी दैनिक जीवनचर्या के मंत्र, योग, आसन, तनाव रहित पढ़ाई,चित्रकला, निरोगी जीवन के सूत्र तथा भारतीय संस्कृति के ग्रंथो के साथ भारत के स्वर्णिम इतिहास को जानेंगे। यह संस्कार शिविर मॉडर्न चिल्ड्रन स्कूल सोनी कॉलोनी गुना में आयोजित किया जायेगा।
परिषद के अध्यक्ष घनश्याम रघुवंशी ने बताया की परिषद की ओर से बच्चों को कॉपी, पेन, मंत्रों की सूची, कलर, शिविर के मध्यान में प्रतिदिन स्वल्पाहार प्रदान किया जायेगा। परिषद के सचिव प्रमोद मेहरा ने बताया कि शिविर में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को इन सबके साथ बोलने की कला व आत्मविश्वास को गतिविधियों से कैसे विकसित किया जाता है, साथ ही निरोगी रहने के लिए किन किन बातों का ध्यान रखकर स्वस्थ्य रहा जा सकता है, के बारे में शहर के चिकित्सकों द्वारा बताया जायेगा।
शहर के सुधी नागरिकों से अपील है कि नियत स्थानों से पंजीकरण के पश्चात संस्कारित भारत, समृद्ध भारत के अभियान में सम्मिलित हों।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!