Advertisement

सुसनेर – हमारा पर्यावरण कपड़े, पानी, भोजन से लेकर आश्रय तक प्रदान करता है, इसका संरक्षण बेहद जरूरी डॉ. दीक्षित

http://satyarath.com/

सत्यार्थ न्यूज़
मनोज कुमार माली सुसनेर

हमारा पर्यावरण कपड़े, पानी, भोजन से लेकर आश्रय तक प्रदान करता है, इसका संरक्षण बेहद जरूरी डॉ. दीक्षित

विश्व पर्यावरण दिवस मे कृषि विज्ञान केन्द्र आगर में शपथ कार्यक्रम आयोजित

आगर-मालवा, / हमारा पर्यावरण कपड़े, पानी, भोजन से लेकर आश्रय तक सब कुछ प्रदान करता है, इसका संरक्षण बेहद जरूरी और समय की मांग है, यह उद्गार प्रधान वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र डॉ. एके दीक्षित ने विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले के कृषकों को मेंपर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने हेतु आयोजित शपथ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। कार्यक्रम में सभी उपस्थित कृषकों एवं अधिकारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। डॉ. दीक्षित ने पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आगे कहा कि सभी जीवित प्राणी पारिस्थितिकी तंत्र का हिस्सा हैं, इसलिए, प्राकृतिक आवास की देखभाल करना हमारी जिम्मेदारी बन जाती है, पर्यावरण दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना है, पर्यावरण की रक्षा और सतत् पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए वैश्विक जागरूकता को प्रेरित करना है। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में साफ-सफाई कर हमारे आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया।
वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. आर पीएस शक्तावत ने बताया कि पर्यावरण के प्रति जागरूक होने तथा अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की बात पर जोर दिया।
उपसंचालक कृषि विजय चौरसिया ने
’क्षिति-जल-पावक-गगन-समीरा-पर्यावरण के इन्हीं अवयवों से हमारे शरीर की संरचना साकार होती है, इसलिए पर्यावरण और जीवन का संबंध शाश्वत है, “विश्व पर्यावरण दिवस” प्रकृति के प्रति अपनी अनिवार्य ज़िम्मेदारियों को दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प-पर्व है। प्रार्थना करिए कि हमारी संस्कृति में शामिल प्रकृति-प्रेम की परिकल्पना हमारे दैनिक जीवन में भी सदा परिलक्षित होती रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सहायक तकनीकी प्रबंधक आत्मा वेदप्रकाश सेन, हर्ष राठौर, कमल पाटीदार, विकास सिंह, बालचंद आदि किसान उपस्थित रहे।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!