Advertisement

बस्ती में सपा का ऐतिहासिक जीत, 1,00,958 मतों से सपा प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी विजय घोषित।

www.satyarath.com

• बस्ती में सपा का ऐतिहासिक जीत, 1,00,958 मतों से सपा प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी विजय घोषित।

satyarath.com

 

रिपोर्टर-शिवेश शुक्ला बस्ती उत्तर प्रदेश

बस्ती। बस्ती का ताज सपा प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी के नाम किया। लोकसभा चुनाव के तहत बस्ती जिले में मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हुआ। सपा प्रत्याशी सपा प्रत्याशी सपा पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने 100958 जीत हासिल किया।

बस्ती जिले में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी राम प्रसाद की हुई जीत, निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी को 100958 मतों से हराया

लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी व सपा नेता राम प्रसाद चौधरी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए अपने निकटतम प्रतिबंध भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी को मतों से हरा दिया है। हरीश द्विवेदी पिछले दो बार से लगातार बस्ती लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे हैं तीसरी बार इंडिया गठबंधन प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी ने उन्हें हैट्रिक लगाने से रोक दिया इसको साथ ही आपको बता दें बस्ती जनपद के अब तक के इतिहास में पहली बार सपा लोकसभा चुनाव जीती है।

आपको बता दे पहले चरण से लेकर अंतिम चरण तक इंडिया गठबंधन प्रत्याशी भाजपा से आगे रहे, केवल एक राउंड में भाजपा लगभग 2000 मतों से आगे थी, बाकी सभी राउंड में इंडिया गठबंधन आगे रही। जीत के बाद समर्थकों में खुशी की लहर है, इंडिया गठबंधन प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी के समर्थक एक दूसरे से गले मिलकर अबीर गुलाल लगाकर जश्न मना रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!