Advertisement

बांदा – पत्नी के पूर्व पति ने युवक को उसके घर के बाहर मारी गोली, कानपुर से आये पांचों हमलावर फरार

न्यूज़ रिपोर्टर का नाम – शिवम सिंह

स्थान – बांदा

 

पत्नी के पूर्व पति ने युवक को उसके घर के बाहर मारी गोली, कानपुर से आये पांचों हमलावर फरार

 

उत्तर प्रदेश के बाँदा में एक युवक को उसकी पत्नी के पूर्व पति ने सीने में दो गोली मार दी जिससे वह लहू-लोहान होकर जमीन पर गिर गया l परिजनों ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुँचाया जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत के चलते उसे कानपुर रेफर कर दिया l घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारी, जिला अस्पताल व घायल व्यक्ति के घर पहुँचे वा घटना की जानकारी ली l पांचों हमलावर कार से कानपुर से बाँदा आये थे जिसमे एक हमलावर, घायल की पत्नी का पूर्व पति था, ये सभी लोग योजनाबद्ध तरीके से कुछ बातचीत करने के बहाने युवक के घर आये थे l परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है।मामला बाँदा शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मर्दन नाका मोहल्ले का है जहाँ का निवासी 25 वर्षीय सरताजुद्दीन उर्फ आदिल सिद्दीकी को उसकी पत्नी के पूर्व पति ने घर के दरवाजे में आकर बातचीत में उलझाकर सीने में सटाकर दो गोली मारकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया l गोली लगते ही युवक अपने घर के अंदर की तरफ भागा, जिसके बाद पांचो हमलावर वहां से फरार हो गए l गोली की आवाज सुनकर परिजन भागे तो आदिल को लहू-लोहान अवस्था मे देखा l परिजनों ने आनन-फानन में युवक को जिला अस्पताल पहुँचाया व पुलिस को घटना की सूचना दी l अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक की गंभीर हालत के देखते हुए उसे कानपुर रेफर कर दिया l गोलीकांड की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुँचे व युवक से घटना की जानकारी ली।घायल आदिल सिद्दीकी ने बताया कि दोपहर के समय उसके पास अली कामरान का फोन आया था की वो मुझसे मिलकर बात करना चाहता है, जिसपर मैंने उसे शाम का समय देकर घर मे बुला लिया था, जिसपर शाम 6 बजे अली कामरान 4 लोगों के साथ मेरे घर आया और मेरे दरवाजे पर मुझसे बात करने के बहाने उसके एक साथी ने अचानक से एक धारदार हथियार से मेरी गर्दन में हमला किया, जिसपर मैं झुक गया, इतने में अली कामरान ने मेरे सीने में सटाकर दो गोली मारी जिसके बाद मैं घायल हालत में घर के अंदर की तरफ भागा, बताया कि अली कामरान, मेरी औरत का पहला पति है, उससे तलाक के बाद मैने 2021 में निकाह कर लिया था, इसी बात से हमारा पुराना विवाद था, बताया कि अली कामरान कानपुर के जाजमऊ का रखने वाला है व सभी हमलावर औरा कार से बाँदा आये थे lबाँदा के ट्रामा सेंटर के डॉक्टर प्रदीप गुप्ता ने बताया कि सरताजुद्दीन सिद्दीकी नामक युवक को घायल अवस्था में उसके भाई द्वारा अस्पताल लाया गया था, युवक के हृदय के निचले हिस्से में गोलियां लगी थी, जिससे उसकी गंभीर हालत के चलते उसे कानपुर रेफर कर दिया गया है l वहीं अपर एसपी लछमी निवास मिश्र ने बताया कि एक युवक को गोली मारकर घायल करने का मामला सामने आया है, प्रथम दृष्टया जांच में पाया गया है कि घायल युवक को उसकी पत्नी के पूर्व पति ने गोली मारी है, घटना कि जांच कराई जा रही है, जांच उपरांत मुक़दमा लिखकर कानूनी कार्यवाही की जाएगी l

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!