जितेन्द्र गौड़
बून्दी, राजस्थान
दर्दनाक हादसे में चार्टर्ड एकाउंटेंट की मौत, अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे, कार अनियंत्रित होकर ट्रक में घुसी
बून्दी जिले के हिंडोली थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 52 पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हाइवे समीप स्थित सचदेवा होटल के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर ट्रक में घुस गई, जिससे एक जने की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मृतक की पत्नी सहित परिवार के 3 जने गंभीर घायल हुए है। तीनों घायलों को बूंदी जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
ससुर के अंतिम संस्कार में जा रहे थे
जानकारी के अनुसार अलवर के मूल निवासी हाल मुंबई में रहने वाले रजत रस्तोगी अपनी पत्नी सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ससुर के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने कोटा के भीमगंजमंडी जा रहे थे। रजत रस्तोगी मुंबई से फ्लाइट के जरिए जयपुर पहुंचे, जयपुर से वह सड़क मार्ग से कोटा जा रहे थे की हिंडोली हाईवे पर अचानक कार अनियंत्रित होकर पीछे से ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में जवाई रजत रस्तोगी की मौके पर मौत हो गई। जबकि मृतक की पत्नी, कार चालक व एक अन्य घायल हुए है।
हिण्डौली सीआई पवन मीणा ने बताया कि चार्टर्ड एकाउंटेंट रजत रस्तोगी परिवार सहित ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। तेज स्पीड कार अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी।
















Leave a Reply