Advertisement

बहराइच-साथ समुन्दर पर से सम्मानित होकर बहराइच की पिंक रिक्शा चालक आरती पहुंची अपने घर

http://satyarath.com/

साथ समुन्दर पर से सम्मानित होकर बहराइच की पिंक रिक्शा चालक आरती पहुंची अपने घर

संवाददाता मुकेश कुमार

इंग्लैंड के बकिंघम पैलेस से यूके रॉयल अवार्ड से प्रिंस चार्ल्स से सम्मानित होकर आरती वापस  बहराइच आ गई है। इन्हे अब प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जा रहा है। आरती का सफर कठिनाइयों के साथ सपने सरीखा रहा हैं, ब्लाक रिसिया के बभनी सैदा के गांव की निवासी आरती कश्यप पुत्री लक्ष्मी नारायण अब हाईस्कूल की तैयारी कर रही है। सात वर्ष पूर्व शादी होने के बाद  इनकी गोद में पांच वर्षीय बेटी मीनाक्षी है। पति से संबंध बिगड़ने के बाद आजीविका मिशन से जुड़ गई, और समूह के कार्यों में रुचि लेने लगी।
आगा खान फाउंडेशन के सहयोग से गांधी जयंती के दिन 2 अक्तूबर 2023 को जिलाधिकारी मोनिका रानी ने आरती समेत पांच महिलाओ को पिंक रिक्शा भेंटकर चालक की सीट पर बिठाकर भेजा था, तब किसी को नहीं मालूम था कि इसकी गूंज लंदन तक सुनाई देगी
20 राज्यों में आरती के नाम पर ही मुहर लगी थी, जब लंदन के बकिंघम पैलेस में सम्मानित हुई, तो आंसू निकल पड़े, आरती स्वाभिमानी होने के नाते प्रतिदिन ई रिक्शा चलाती थी। ये मुख्य रूप से लहर परियोजना से जुड़ी थी,जिसमे महिलाओ को स्वालंबी बनाने की प्रेरणा दी जाती है।

मंगलवार को भव्य स्वागत विनोद कुमार यादव खंड विकास अधिकारी ने बुके देकर किया। साथ ही यह भी बताया कि जिलाधिकारी मोनिका रानी ने आरती के पांच वर्षीय बेटी के निशुल्क शिक्षा का बीड़ा उठाया है। इस मुकाम तक भेजने में सीडीओ राम्या आर का भी योगदान रहा। प्रधान प्रतिनिधि हसीब अंसारी ने शाल और ट्राफी देकर स्वागत किया। इस दौरान विजय वर्मा सचिव, पुनीत वर्मा एपी ओ और विवेक राव सहित मौजूद रहे।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!