बिधूना ,मकान दुकान वाले फुटपाथी दुकानदारों से वसूल रहे अवैध किराया


बिधूना कस्बे में सड़कों के किनारे स्थित अधिकांश मकान दुकान वाले अपने सामने फुटपाथों पर अस्थाई दुकानें लगवाने के नाम पर उनसे मनमाना किराया वसूल रहे हैं। फुटपाथों पर अवैध रूप से दुकानें सजने से सड़कों पर जाम के हालात बन रहे हैं जिससे लोग परेशान हैं। इन दिनों बिधूना कस्बे के फीडर रोड भरथना रोड किशनी रोड बेला बाईपास मेन रोड रामगढ़ रोड अछल्दा रोड समेत लगभग सभी मार्गों पर सड़कों के किनारे दोनों ओर स्थित मकान व दुकान वालों द्वारा अपने अपने दुकान मकान के सामने फुटपाथों पर अवैध रूप से अस्थाई रूप से विभिन्न दुकानें लगवा कर संबंधित फुटपाथी दुकानदारों से मनमाना किराया वसूल कर टी सरेआम उनका शोषण किया जा रहा हैं। यही नहीं फुटपाथों पर दुकानें सजने से उपरोक्त सड़कों पर इस अवैध अतिक्रमण के कारण लोगों को जाम के झाम से भी परेशान होना पड़ रहा है। फुटपाथी दुकानदार स्थाई मकान दूकान वालों की कमाई का प्रमुख जरिया बने हुए हैं। सबसे गौरतलब बात तो यह है कि सड़कों के किनारे की भूमि पी डब्लू डी या नगर पंचायत की होती है ऐसे में इन मकान दुकान वालों द्वारा मनमाने तरीके से फुटपाथी दुकानदारों से किराए की वसूली किया जाना पूरी तरह हीं अवैध है और इसके बावजूद भी वसूली करने वालों पर कोई कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है। रिपोर्टर – अमरेंद्र कुमार सत्यार्थ न्यूज बिधूनाWebsite: http://satyarath.com/wp-admin
Leave a Reply