Advertisement

बस्ती।बस्ती पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा पर जमकर साधा निशान, कहा 400 पार का नारा सुनते ही सफाईयों को आ जाता है चक्कर

बस्ती पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा पर जमकर साधा निशान, कहा 400 पार का नारा सुनते ही सफाईयों को आ जाता है चक्कर

रिपोर्टर-शिवेश शुक्ला बस्ती उत्तर प्रदेश

बस्ती।बस्ती पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर बाजार में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सपा पर जमकर निशाना साधा है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए आप सभी बस्ती वासियों से अपील करने के लिए आज मैं विशेष रूप से बस्ती में आया हूं। बहनों भाइयों 25 मई को आपको मतदान करना है और पूरे देश के अंदर जो हवा है जो लहर है लोगों के मन में एक ही नारा गूंज रहा है एक ही ईश्वर चरित्र गूंज रहा है चारों ओर लोगों के मन में एक ही संकल्प है और वह संकल्प है कि फिर एक बार मोदी सरकार, सपा पर निशाना चाहते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब हम 400 पर की बात करते हैं तो समाजवादी पार्टी के लोगों को चक्कर आने लगता है क्योंकि सरकार बनाने के लिए 273 संसद सदस्य चाहिए तभी सरकार बनेगी और समाजवादी पार्टी मात्र 63 सीटों पर ही चुनाव लड़ पा रही है। यह तो 400 पर के आपके नारे को सुनकर के पूछते हैं कि कैसे होगा तो जनता उनको जवाब देती है जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे, आगे उन्होंने कहा कि हम महर्षि वशिष्ठ की धार है जहां पर भगवान राम, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न के लिए पुत्रेष्ठ यज्ञ हुआ था।

योगी ने कहा कि पूरा चुनाव अगर आप देखेंगे तो स्पष्ट होता हुआ दिखाई दे रहा है एक तरफ और राम भक्त हैं और दूसरी तरफ रामद्रोही हैं रामद्रोही आतंकवाद के समर्थक है, नक्सलवाद के समर्थक है, भारत की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले भारत विकास के बाधित करने वाले, गरीबों के हितों पर डकैती डालने वाले, समाज को आपस में बांटने वाले लोग हैं जिनके मन में देश के प्रति कोई सम्मान नहीं है आपके प्रति कोई संवेदना का भाव नहीं है उनकी संवेदना आपके प्रति नहीं राम भक्तों के प्रति नहीं उनकी संवेदना माफियानों के प्रति है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!