न्यूज़ रिपोर्टर शेर सिंह मीणा टोडाभीम
पक्षी के लिए बांधे परिंडे: प्राचार्य बोले पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करना सबसे बड़ी सेवा
टोडाभीम के विराई चौराहे स्थित राजकीय महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य और एनएसएस के प्रभारी डॉक्टर चंदनमल शर्मा और कॉलेज के स्टाफ ने भीषण गर्मी को देखते हुए बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे बांधे।
उन्होंने बताया कि इन दिनों गर्मी काफी ज्यादा पड़ रही है। मुंबई जवान पशु पक्षियों को पानी की बहुत आवश्यकता होती है। इसको देखते हुए जगह-जगह पर हमारे द्वारा पानी के परिंडे बांधे जा रहे हैं। जिससे कि पक्षी इनमें पानी पी सके। डॉक्टर चंदनमल शर्मा ने कहा है कि मानव जीवन का सबसे बड़ा धर्म सेवा है। इसमें भी सबसे बड़ी सेवा पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करना है। उन्होंने कहा है कि हम सबको संकल्प लेना चाहिए कि हम हमारे घर के आसपास परिंडे जरूर लगाएंगे ।
इस दौरान कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर उदयराज मीणा, डॉक्टर चतुर सिंह, लखन भाई मीणा ,श्याम सुंदर ,अनिल ,मोतीराम गुर्जर, तुलसीराम ,बाबूलाल ,शेर सिंह ,महेश समिति अन्य लोग मौजूद रहे।


















Leave a Reply