Advertisement

सोलन अर्की मे दुकान से समान लेकर आ रहे व्यक्ति से छिना जोरी और लूट, स्थानीय व्यक्ति गिरफ्तार

सोलन अर्की मे दुकान से समान लेकर आ रहे व्यक्ति से छिना जोरी और लूट, स्थानीय व्यक्ति गिरफ्तार

 

सोलन ( पवन कुमार सिंह )

दिनाँक 11/05/2024 को धनीराम निवासी गांव व डा0 घनागुघाट तहसील अर्की जिला सोलन हि0प्र0 ने पुलिस थाना अर्की में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि समय करीब 6 बजे शाम जब यह घनागुघाट दुकान से सामान खरीद कर अपने दोस्त के साथ अपने घर जा रहे थे तो धर्मेन्द्र कुमार पुत्र सन्तराम निवासी गांव व डा0 घनागुघाट तहसील अर्की जिला सोलन हि0प्र0 ने इनका रास्ता रोककर इनके साथ मारपीट की तथा इनके दोस्त धनीराम का मोबाइल फोन जबरदस्ती छीन लिया और जेब से नकदी मु0 2000/-रू0 भी निकाल लिये । धर्मेन्द्र कुमार ने इनके साथ गाली गलौच करके जान से मारने की धमकियाँ भी दी । जिस पर थाना अर्की में दिनाँक 11/05/2024 को मारपीट, गाली-गलौज तथा छीना-झपटी की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । इस अभियोग के अन्वेषण के दौरांन 12-05-2024 को आरोपी धर्मेन्द्र कुमार पुत्र सन्तराम निवासी गांव व डा0 घनागुघाट तहसील अर्की जिला सोलन हि0प्र0 उम्र 45 साल को पुलिस थाना अर्की की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है तथा इस आरोपी से वारदात के समय छीना गया मोबाईल फोन भी बरामद कर लिया गया है । इस आरोपी के पूर्व अपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है । आरोपी उपरोक्त को आज माननीय अदालत में पेश किया जा रहा है । अभियोग का अन्वेषण जारी है ।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!