Advertisement

हरियाणा-नारनौल  महेंद्रगढ़ व कनीना में राष्ट्रीय लोक अदालत का किया आयोजन

ब्यूरो चीफ मंजीत डाबला महेंद्रगढ़ हरियाणा
हरियाणा-नारनौल  महेंद्रगढ़ व कनीना में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित
हरियाणा हरियाणा राष्ट्रीय लोक अदालत में 5533 केसों का किया फैसला
हरियाणा नारनौल राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जारी दिशा निर्देशानुसार आज न्यायिक परिसर नारनौल, महेंद्रगढ़ व कनीना में राष्ट्रीय लोक अदालत काआयोजन किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शैलजा गुप्ता ने बताया कि नारनौल में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश योगेश चौधरी, अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिविजन अमित सिहाग व सिविल जज जूनियर डिवीजन अनुराग यादव, कनीना में सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रवीण कुमार,  व महेंद्रगढ़ में सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रदीप कुमार न्यायाधीशों की बैचों द्वारा फैसले किए गए।
सीजेएम शैलजा गुप्ता ने बताया कि इस लोक अदालत में वाहन दुर्घटना मुआवजा केस, वैवाहिक मामले, जमीन अधिग्रहण मुआवजा से संबंधित मामले, दीवानी मामले जैसे की किराया, बैक ऋण, बच्चों व पत्नी के लिए भरण-पोषण, चैक बाउंस व राजीनामा योग्य फौजदारी मामलों को रखा गया। उन्होंने बताया कि इस लोक अदालत में कुल 9555 केस निपटारे के लिए रखे गए जिनमें से 5533 केसों का फैसला किया गया। इसमें से 25 मोटर वाहन दुर्घटना से संबंधित मामले जिनमें कुल 1 करोड़ 12 लाख 40 हजार रुपए का मुआवजा दिया गया। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नारनौल की ओर से एक हेल्पलाइन नंबर 01282-250322 चलाया हुआ है जिस पर भी आमजन किसी भी प्रकार की कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!