Advertisement

बस्ती-डंफर चालक की मौत – हत्या का आशंका

http://satyarath.com/

संवाददाता: विष्णु दत्त कश्यप
बस्ती यूपी।
मो०: 7800088104

डंफर चालक की मौत – हत्या का आशंका

 

कुदरहा/बस्ती। जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के एक युवक की गोरखपुर जिले के गोला बाजार के पास आपसी विवाद में परिजन हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। युवक डंफर चलाने का काम करता था। रविवार की शाम युवक का शव उसके पैतृक गांव पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। लालगंज थाना क्षेत्र के पिपरपाती मुस्तहकम निवासी अश्विनी यादव (24) पुत्र ओमकार यादव 108 एंबुलेंस सेवा में सेवारत थे। पिछले कुछ दिनों पहले उन्हें 108 एंबुलेंस से सेवा मुक्त कर दिया गया था। अपनी रोजी- रोटी कमाने के लिए भारद्वाज कंस्ट्रक्शन कंपनी का डंपर

चलाने का कार्य शुरू किया था। शनिवार रात लगभग 11 बजे भारद्वाज कंस्ट्रक्शन प्लांट गोला बाजार गोरखपुर में डंपर लेकर जा रहा था। गोला में पहुंचने पर किसी से विवाद हो गया जिसमे परिजनों ने आशंका व्यक्त किया कि अश्विनी यादव की हत्या कर दी गई। रविवार शाम अश्विनी का पैतृक गांव पिपरपाती मुस्तहकम शव पहुंचने पर कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। अश्विनी ने अपने पीछे अपने तीन वर्षीय पुत्र आरो और पत्नी ममता को छोड़कर चला गया। अश्वनी दो भाई में सबसे बड़ा था और घर का इकलौता कमाऊपूत था।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!