नोहड़ी पशु के बच्चे की कुत्तों से पत्रकार परिवार ने जान बचाई
वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे
रिपोर्टर-इश्तियाक अली जिला बिजनौर
बिजनौर /नहटौर । जिला बिजनौर के धामपुर तहसील थाना नहटौर क्षेत्र के गांव हरगनपुर जलालपुर आसरा शादीपुर के जंगलों में से आधा दर्जन कुत्तों ने नोहड़ी पशु के बच्चे का पीछा करते करते उसको गम्भीर रूप से घायल कर दिया। नोहड़ी का बच्चा अपनी जान बचाने के लिए गांव की और को भागा। वरिष्ठ पत्रकार पंकज कुमार दक्ष के घर के सामने नोहड़ी की चिक पुकार सुनी तो घर से बाहर को निकलकर देखा तो लगभग 8 कुत्तों ने नोहड़ी पशु के बच्चे को दवोच रखा है। पत्रकार पंकज कुमार दक्ष ने अपनी पुत्री कुमारी चारू दक्ष के सहयोग से नोहड़ी पशु की जान बा मुश्किल बचाई। धामपुर वन विभाग के सीओ को दूरभाष पर अवगत कराया कि नोहड़ी पशु के बच्चे को कुत्तों ने गम्भीर रूप से घायल कर रखा है । उन्होंने वन विभाग की टीम को भेजने की बात कही है। वन विभाग के कर्मचारी सुबह 9 बजे पहुंचे। यह वाक्य रविवार 5 मई 2024 की सुबह लगभग साढ़े छः बजे का है।

















Leave a Reply