Advertisement

बीकानेर-राजस्थान के आठ जिलों में मौसम विभाग का येलो अलर्ट

न्यूज रिपोर्टर मनोज बीकानेर श्री डूंगरगढ़
वैशाख मास में दिनों दिन लोग शहरवासी सूर्यदेव की तपिश से परेशान है। इस बीच प्रदेश के विभिन्न जिलों में शनिवार से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कुछ जगहों पर मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। मौसम केंद्र जयपुर ने येलो अलर्ट जारी किया है। जोधपुर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर और जैसलमेर में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार है। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की भी संभावना जताई है। इधर शुक्रवार को कोटा में भी गर्मी के तेवर बरकरार हैं। माउंटआबू में दोपहर के समय धूप का असर तीखा रहने से राहगीरों को छांव का सहारा लेना पड़ा। अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!