न्यूज़ रिपोर्टर शेर सिंह मीणा टोडाभीम
घर के बाहर सो रहे हिस्ट्रीशीटर को गोली मारी=आपसी रंजिश के चलते हत्या के आरोप, देर रात अज्ञात बदमाशों ने किया हमला
गंगापुर सिटी जिले के बालघाट थाना क्षेत्र के रानोली गांव में आपसी रंजिश में एक हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार रजिस्ट्रीशीटर उस्मान उफ आशु फकीर रात को घर के बाहर सो रहा था। इस दौरान रात करीब 2:00 बजे अज्ञात लोगों ने उसको गोली मार दी थी ।हत्या की सूचना पर डीएसपी मुरारी लाल मीणा मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को करौली अस्पताल की मुर्दाघर में रखवाया।
थानाधिकारी संतोष शर्मा ने बताया कि आंशू 22 पुत्र मांगती निवासी रानोली बालघाट थाने का हिस्ट्रीशीटर है। और पहले कुख्यात रेखा डॉन के ग्रुप का सदस्य रहा है। आंशू शुक्रवार रात को अपने घर के सामने सो रहा था। इस दौरान रात करीब 2:00 बजे अज्ञात लोगों ने उसके सीने में गोली मार दी। गली की आवाज सुनकर पड़ोसी बाहर आए और लहूलूहान में देखकर परिजनों को सूचना दी।
परिजन उस्मान को लेकर करौली अस्पताल पहुंचे ,जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। इसके बाद बालाघाट थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना पर डीएसपी मुरारी लाल मीणा, थानाधिकारी संतोष शर्मा सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। थाना अधिकारी ने बताया कि परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर एक-दो दिन पहले हुई लड़ाई को लेकर गोली मारने की आशका जताई । पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। गांव में शांति और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

















Leave a Reply