चीफ भारत सिंह बदांयू उत्तर प्रदेश
सत्यार्थ न्यूज
बदांयू – समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल सिंह यादव के खिलाफ बसपा पदाधिकारियों ने दी तहरीर
बदांयू :बसपा सुप्रीमो मायावती के बारे में सपा महासचिव शिवपाल यादव की सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी को मुद्दा बनाते हुए बसपा पदाधिकारियों ने शुक्रवार को रात सिविल लाइन कोतवाली में तहरीर दी शरीर में शिवपाल यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की गई प्रभारी निरीक्षक ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया बसपा जिला अध्यक्ष आरपी त्यागी ने बताया कि एक निजी टीवी चैनल में प्रसारित बातचीत में शिवपाल सिंह यादव का बयान महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है चुनाव आयोग को संज्ञान लेना चाहिए उन्होंने बताया कि प्रभारी निरीक्षक ने एफआईआर दर्ज करने का आश्वासन दिया है बसपा के मंडल प्रभारी हेमेंद्र गौतम, रवि मौर्य अधिवक्ता चिरंजी लाल गुरुदयाल भारती एडवोकेट, सत्य प्रकाश आर्य एडवोकेट, छोटेलाल बौद्ध, रामपाल सिंह ,सोहन पाल सिंह आदि बसपा के सभी कार्यकर्ता मौजूद थे बसपा के सभी कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है बसपा के सभी कार्यकर्ताओं का कहना है कि समाजवादी पार्टी के शिवपाल सिंह यादव के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जाना चाहिए















Leave a Reply