पत्नी नकदी, जेवर लेकर फरार, पति ने लगाया न्याय की गुहार
रिपोर्टर-शिवेश शुक्ला बस्ती उत्तर प्रदेश

बस्ती । कलवारी थाना क्षेत्र के सिंगही निवासी जितेन्द्र पुत्र जसकरन ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाया है। भेजे पत्र में जितेन्द्र ने कहा है कि 5 वर्ष पूर्व उसका विवाह संतकबीर नगर जनपद के धनघटा थाना क्षेत्र के किशुनपुर निवासी आशा पुत्री पराग के साथ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हुआ था। वह महाराष्ट्र के पुणे में मेहनत मजदूरी करता है। गत 17 अप्रैल 0024 को उसकी पत्नी आशा बिना कुछ बताये 76 हजार रूपया नकद और जेवर, गहना लेकर अपने भाभी के भाई के साथ मायके चली गई।
पत्र में जितेन्द ने कहा है कि जब वह अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया तो पत्नी को भेजने से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दिया। मोबाइल पर फोन भी नहीं उठाया जाता। जितेन्द ने आशंका व्यक्त किया है कि उसके साथ कोई भी अनहोनी हो सकती है और उसे किसी षड़यंत्र में फंसाया जा सकता है। उसने मामले में मुकदमा पंजीकृत कराकर अपने जान माल की रक्षा और पत्नी आशा के विरूद्ध कार्रवाई की मांग किया है।
















Leave a Reply