Advertisement

रूपापुर-युवाओं की ताकत से प्रदेश में बनने जा रही भाजपा की सरकार-प्रांशुदत्त द्विवेदी

http://satyarath.com/

युवाओं की ताकत से प्रदेश में बनने जा रही भाजपा की सरकार-प्रांशुदत्त द्विवेदी

संवाद सूत्र /रूपापुर

सोमबार को सवायजपुर के गन्ना कृषक महाविद्यालय में भाजपा युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजुयमो प्रदेशाध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी ने कहा कि केन्द्र में मोदी व प्रदेश में योगी सरकार की नीतियों के बलबूते ही आज जहां देश विश्व मे फिर से पहचान बना रहा है, वहीं प्रदेश का विकास पटरी पर लौट चुका है। युवाओं को पारदर्शिता के तहत सरकारी नौकरियां दी, जबकि पहले विशेषों को ही प्राथमिकता मिलती थी। लेकिन भाजपा की योगी सरकार ने शिक्षा हो स्वास्थ्य या कोई भी सरकारी महकमा हो, उसमें योग्यता के आधार पर परीक्षाएं कराने का काम किया। ताकि योग्यता रखने वाले पहले की तरह सरकारी नौकरियों से वंचित न रहें। राम मंदिर के निर्माण का सपना पूरा हुआ है, बाबा विश्वनाथ के मंदिर को भव्य रूप दिया गया है। अब मथुरा में श्री कृष्ण की नगरी की बारी है। जिसकी बुनियाद रखी जा चुकी है। कहा कि जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटना, सीए बिल लगा, पाकिस्तान के घर में घुसकर सर्जिकल स्टाइक जहां केन्द्र में मोदी सरकार की उपलब्धि रही, वहीं प्रदेश की योगी सरकार ने इस कानून का सख्ती से पालन कराया। गैर राजनैतिक दलों ने दंगे व उपद्रव फैलाने का प्रयास किया, लेकिन योगी सरकार की पुलिस ने दंगे नहीं होने दिए। उपद्रव फैलाने व सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों की निजी संपत्ति से नुकसान की भरपाई वसूलने का आदेश पारित किया। बिजली आपूर्ति, सड़कें, गांवों का जहां विकास हुआ, वहीं अब राशन डीलर गरीबों के खाद्यान्न को डकार नहीं सकता। डिजिटल प्रणाली को सख्ती से लागू करने के बाद सरकार गरीबों को निश्शुल्क राशन वितरण कर रही है। भाजपा ने जातिवाद ने ऊपर उठकर प्रदेश का चहुमुंखी विकास कराया है। जनता का रूझान व विश्वास भाजपा के साथ है। युवाओं की ताकत के बलबूते प्रदेश में फिर से योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनेगी।
जिलापंचायत सदस्य श्याम सिंह ने दो दर्जन से अधिक मुस्लिम व यादव वोटरों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
सम्मेलन में भाजपा सांसद प्रत्यासी जय प्रकाश रावत, जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, जिलाउपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित प्राची,विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू,चेयरमैन गन्ना संघ धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी,जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा आकाश सिंह ,जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह लुदियापुर, एडवोकेट उदयराज सिंह,शोभित तोमर ,धिराजू सिंह,आदेश सिंह,अनूप सिंह सोमबंसी समेत जिले भर से आए कार्यकर्ता मौजूद रहे।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!