Advertisement

मैनपुरी : सुदिती ग्लोबल एकेडमी विद्यालय में मतदाता जागरुकता पर कविता गायन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

www.satyarath.com

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा
जिला मैनपुरी, उत्तर प्रदेश

• सुदिती ग्लोबल एकेडमी विद्यालय में मतदाता जागरुकता पर कविता गायन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

satyarath.com

मैनपुरी।शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय सुदिती ग्लोबल एकेडमी, मैनपुरी में कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए एक कविता गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान की आवश्यकता पर जागरूकता फैलाना है। विद्यालय के वरिष्ठ प्रधानाचार्य डॉ. राम मोहन ने विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी और नियत तिथि पर मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

satyarath.comइस प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय की प्रशासनिक प्रधनाचार्य डा० कुसुम मोहन ने निर्देशन में शिक्षिका सुश्री खुशबू के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बहुत उत्साह के साथ भाग लिया और लोकतंत्र की प्रक्रिया, मतदान और चुनाव की महत्ता पर कई प्रभावशाली और आकर्षक कविताएं पढ़ीं।विद्यालय के वरिष्ठ प्रधानाचार्य डॉ. राम मोहन ने छात्रों को संबोधित करते हुये कहा कि आज का यह कार्यक्रम हमारे लिए गर्व का विषय है। हम चाहते हैं कि हमारे विद्यार्थी लोकतंत्र की महत्ता को समझें और अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें। इस तरह के कार्यक्रम आपकी जागरूकता बढ़ाने में मदद करते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र में सभी नागरिकों का योगदान महत्वपूर्ण है और उनका मत देश की प्रगति में योगदान देता है।

satyarath.com

विद्यालय के प्रबंध निदेशक डा० लव मोहन ने कहा कि लोकतंत्र में हर एक व्यक्ति महत्वपूर्ण है। हमारे मत से ही देश का भविष्य तय होता है। मैं सभी से अपील करता हूं कि वे जागरूक हों और अपना मत अवश्य डालें। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।कार्यक्रम का समापन एक देशभक्ति गीत के साथ हुआ जिसने सभी को गर्व और देशप्रेम की भावना से भर दिया। उप प्रधानाचार्य जय शंकर तिवारी ने कहा, यह प्रतियोगिता बहुत ही सफल रही। विद्यार्थियों ने लोकतंत्र के मूल्यों को समझा और इसे अपनी कविताओं में बखूबी पेश किया।इस कार्यक्रम ने स्कूल में लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता फैलाई। इस तरह के और अधिक कार्यक्रमों की योजना बनाई जा रही है ताकि विद्यार्थियों को उनके मूल्यों और देश के प्रति कर्तव्यों के बारे में शिक्षित किया जा सके। विद्यालय की इस पहल से युवाओं में लोकतंत्र की भावना मजबूत होगी और वे अपनी नागरिक जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभा पाएंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!