रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा
जिला मैनपुरी, उत्तर प्रदेश
• सुदिती ग्लोबल एकेडमी विद्यालय में मतदाता जागरुकता पर कविता गायन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

मैनपुरी।शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय सुदिती ग्लोबल एकेडमी, मैनपुरी में कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए एक कविता गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान की आवश्यकता पर जागरूकता फैलाना है। विद्यालय के वरिष्ठ प्रधानाचार्य डॉ. राम मोहन ने विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी और नियत तिथि पर मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
इस प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय की प्रशासनिक प्रधनाचार्य डा० कुसुम मोहन ने निर्देशन में शिक्षिका सुश्री खुशबू के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बहुत उत्साह के साथ भाग लिया और लोकतंत्र की प्रक्रिया, मतदान और चुनाव की महत्ता पर कई प्रभावशाली और आकर्षक कविताएं पढ़ीं।विद्यालय के वरिष्ठ प्रधानाचार्य डॉ. राम मोहन ने छात्रों को संबोधित करते हुये कहा कि आज का यह कार्यक्रम हमारे लिए गर्व का विषय है। हम चाहते हैं कि हमारे विद्यार्थी लोकतंत्र की महत्ता को समझें और अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें। इस तरह के कार्यक्रम आपकी जागरूकता बढ़ाने में मदद करते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र में सभी नागरिकों का योगदान महत्वपूर्ण है और उनका मत देश की प्रगति में योगदान देता है।

















Leave a Reply