सत्यार्थ न्यूज़ रिपोर्टर : अनंत कुमार
रौनियार समाज की बैठक संपन्न, नई समिति का गठन कर समाज को एकजुट करने का लिया संकल्प

म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत आरंगपानी के झरईल टोला में शुक्रवार शाम 7 बजे रौनियार समाज की बैठक अशोक कुमार रौनियार (ईटा मंडी) के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में रौनियार समाज के जिला उपाध्यक्ष रामसहाई रौनियार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षक उमाशंकर रौनियार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा समाजसेवी एवं सर्व समाज में लोकप्रिय चेहरा डॉ. राजू गुप्ता ने की।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से रौनियार समाज की नई समिति का गठन किया गया। समिति में अध्यक्ष पद पर रघुबर दयाल, उपाध्यक्ष पद पर सत्यदेव रौनियार, जोखू प्रसाद रौनियार एवं सरवन कुमार (पीआरडी), महामंत्री पद पर डॉ. राजू कुमार गुप्त, सचिव पद पर संतोष कुमार रौनियार, सूचना मंत्री पद पर सूरजदेव रौनियार, कोषाध्यक्ष पद पर कामेश्वर प्रसाद रौनियार तथा संगठन मंत्री पद पर अशोक कुमार रौनियार एवं नन्दलाल रौनियार को चुना गया। मंत्री पद पर श्रवण कुमार (ईटा मंडी) को जिम्मेदारी सौंपी गई।
वहीं संरक्षक मंडल में ब्रह्मदेव प्रसाद रौनियार, गोकुल प्रसाद रौनियार, डॉ. कर्मदेव प्रसाद रौनियार, संतोष कुमार रौनियार (शिक्षक), संजय कुमार रौनियार मोहनचंद रौनियार एवं जगत प्रसाद रौनियार को शामिल किया गया।
मुख्य अतिथि रामसहाई रौनियार ने अपने संबोधन में कहा कि समाज को संगठित करना समय की आवश्यकता है। समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर कर एकता और भाईचारे को बढ़ावा देना होगा, तभी रौनियार समाज प्रगति के पथ पर आगे बढ़ सकेगा और देशभर में अपनी पहचान मजबूत कर सकेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे युवा समाजसेवी डॉ. राजू गुप्ता ने समाज के लोगों को शिक्षा एवं राजनीति के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एकजुटता ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है और सभी लोगों को मिलकर समाज के विकास के लिए कार्य करना चाहिए।
बैठक के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने रौनियार समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने तथा समाजहित में निरंतर कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया।












Leave a Reply