Advertisement

बस्ती।संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिये जरूर करें मतदान- राम प्रसाद चौधरी

संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिये जरूर करें मतदान- राम प्रसाद चौधरी
इण्डिया गठबंधन के नुक्कड़ सभा में निशाने पर रही भाजपा
भाजपा ने बेरोजगार युवाओें को धोखा दिया- महेन्द्रनाथ यादव

रिपोर्टर-शिवेश शुक्ला बस्ती उत्तर प्रदेश


बस्ती । समाजवादी पार्टी इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी ने सम्पर्क अभियान तेज कर दिया है। मुण्डेरवा में शहीद किसानों के प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद मिल गेट के निकट आयोजित नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुये राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि दो चरणों के मतदान के बाद अब स्पष्ट संकेत मिलने लगे हैं कि मतदाता बदलाव का मन बना चुके हैं। उन्होने सभा में उपस्थित नौजवानों, किसानों, महिलाओं का आवाहन किया कि वे बदलाव के लिये 25 मई को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। कहा कि बेरोजगारी, मंहगाई सबसे बड़ा मुद्दा है। यह चुनाव संविधान और लोकतंत्र को बचाने का है। यदि भाजपा सत्ता में पुनः आयी तो संविधान बदल देगी। संविधान ने ही गरीबोें, समाज के दबे कुचले लोगों को अधिकार दिये हैं। कहा कि मतदाता लोकतंत्र को बचाने के लिये मतदान अवश्य करें।

सपा जिलाध्यक्ष एवं सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार ने सर्वाधिक छल युवाओं के साथ किया। पेपर लीक से उनके सपनों पर तुषारापात किया। कहा कि इण्डिया गठबंधन की सरकार बनने पर रिक्त पड़े पदों पर नियुक्तियां कराने के साथ ही अग्निवीर योजना को वापस लिया जायेगा। महेन्द्रनाथ यादव ने उपस्थित लोगों का आवाहन किया कि वे धर्म के नाम पर नफरत पैदा कर भाई-भाई के बीच दीवार खड़ा कर ताकत के बल पर लोकतंत्र का अपहरण करने वाली भाजपा को सिरे से नकार देें।
नुक्कड़ सभा को विधायक राजेन्द्र चौधरी, पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, समाजवादी चिन्तक चन्द्रभूषण मिश्र, चन्द्रिका यादव, रामशंकर निराला, जावेद पिण्डारी आदि ने सम्बोधित किया। वक्ताओं ने जमीनी मुद्दे उठाते हुये भाजपा को घेरा और कहा कि भाजपा की सरकार संविधान में बदलाव करना चाहती है। इसे मतदाताओं को मिलकर रोकना होगा।


मुण्डेरवा की सभा में बृजेश मिश्र, प्रवीण पाठक, सुरेन्द्र सिंह ‘छोटे’, राजेन्द्र चौरसिया, शेख सलाउद्दीन, राजमोहन सिंह, बैजनाथ शर्मा, सन्तोष तिवारी, अखिलेश यादव, पन्नालाल यादव, धु्रवचन्द्र चौधरी, उदयराज विश्वकर्मा, बंटी दूबे, कक्कू शुक्ला, मो. आरिफ, अवधेश चौधरी, मो. हारिश, राजदेव प्रसाद, भोला पाण्डेय, युनुस आलम खान, रहमान सिद्दीकी, विपिन त्रिपाठी, परशुराम यादव, ज्वाला यादव, देवेन्द्र यादव, बीरेन्द्र यादव, सुनील यादव, रवी चौधरी, बाबूराम चौधरी, लालजीत पहलवान, गुड्डू पाण्डेय के साथ के इण्डिया गठबंधन के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, क्षेत्रीय नागरिक और बड़ी संख्या में महिलायें शामिल रहीं। नुक्कड़ सभा से पूर्व उत्साही कार्यकर्ताओं ने बऱडाड में सपा प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी का स्वागत किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!