Advertisement

बिजनौर-पुलिस कप्तान नीरज कुमार जादौन ने किया नहटौर थाने का निरीक्षण

http://satyarath.com/

पुलिस कप्तान नीरज कुमार जादौन ने किया नहटौर थाने का निरीक्षण

 

रिपोर्टर -इश्तियाक अली जिला बिजनौर

बिजनौर/ नहटौर –अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, वाहन गौदम, शस्त्रागार आदि का स्थलीय निरीक्षण किया तथा चैकीदारों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनी।शनिवार की सायं पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन नहटौर कोतवाली पहुंचे। वहा पहुंचने पर उन्होंने गार्ड की सलामी ली। उसके उपरांत उन्होंने थाना बिल्डिंग,मैस, अभिलेख, अभिलेखों का रख रखाव, कंप्यूटर कक्ष, थाना कार्यालय, साइबर सैल, महिला हेल्प डेस्क, हवालात, शस्त्रागार, वाहन गौदाम, दंगा नियंत्रण उपकरण आदि का स्थलीय निरीक्षण किया। इसी दौरान थाना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षकों से पिस्टलों की ड्रिलकराई गई। उन्होंने थाना क्षेत्र के चैकीदारों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनी तथा उन्हें निर्देशित करते हुए कहा कि अपने क्षेत्र में होने वाले अपराधों की सूचना तत्काल पुलिस को दे। जिससे समय से घटना का पता चलने पर उस पर अंकुश लगाया जा सके और चैकीदारों को ईमानदारी और लगन से कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही चैकीदारों को पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन और प्रभारी निरीक्षण धर्मेंद्र सिंह सोलंकी ने टार्च वितरित की। इस मौके कर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि आज थाने का निरीक्षण किया गया है। पुलिस की व्यवस्थाओं, शस्त्रागार, अभिलेख, मैस आदि का जायजा लिया गयाहै। साथ ही जो कमिया है उनका सुधार करने के लिए सीओ धामपुर व प्रभारी निरीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए गए है ताकि समय से जनता को न्याय मिल सके। इस मौके पर सीओ धामपुर सर्वम सिंह, कोतवाल धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, एसएसआई कुलजीत सिंह, कस्बा उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह सहित आदि उपनिरीक्षक मौजू रहे।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!