Advertisement

श्रावस्ती में विश्व पृथ्वी दिवस पर बोले भूमि संरक्षण अधिकारी- पेड़ लगाएं पर्यावरण बचाएं

http://satyarath.com/

श्रावस्ती   ब्यूरो रिपोर्ट फरमान वेग               

श्रावस्ती जनपद में भूमि संरक्षण कार्यालय में सोमवार को विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को पर्यावरण सरक्षण व जल संचयन के बारे में जानकारी दी गई। कार्यकम के बाद पौधरोपण कर सभी से पौधे लगाने की अपील की गई। जिले के भूमि संरक्षण, सिंचाई व जल संसाधन विभाग की ओर से सोमवार को 55वां पृथ्वी दिवस मनाया गया।

 

कार्यक्रम में भूमि सरक्षण अधिकारी रचित कुमार ने मौजूद लोगों को बताया कि दिन ब दिन बढ़ते विभिन्न प्रकार के प्रदूषण पृथ्वी की सेहत विगाड़ रहे हैं। ऐसे में हम सभी का दायित्व है कि कम से कम प्रदूशण उत्सर्जित करने वाले क्रिया कलाप को अपनाएं। प्लास्टिक हमारे पृथ्वी की सेहत के लिए सबसे ज्यादा हानिकारक है। इसलिए हमे प्लास्टिक का सबसे कम प्रयोग करना चाहिए। जिला पिछड़ा व अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी गौरव खडायत ने कहा कि हम सभी को प्रतिवर्ष कम से कम दो पौधे अवश्य लगाने चाहिए। वनों के दोहन से निरंतर धरती का तापमान बढ़ता जा रहा है।

 

 जिला क्रीडाधिकारी शिव कुमार यादव ने कहा कि लगातार बढ़ रहा तपमान इस बात का संकेत है कि पृथ्वी पर वन क्षेत्र की कमी हो रही है। सभी का दायित्व है कि पर्यावरण को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करें। कार्यकम के बाद कार्यालय के बगल में ही आम व अमरूद के पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान उत्तम, आशीश, घनश्याम रस्तोगी, शशिकांत तिवारी, विशुननाथ जायसवाल, शेख, गोवर्धन, विनीत सिंह, इकबाल, संजय सिह यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे  

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!