रिपोर्टर:-अजय कुमार रजक
डुमरी,गिरिडीह
जियो और जीने दो के उद्घोष के साथ जैन विद्यालय के बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी
डुमरी:विश्व को सत्य,अहिंसा और शांति का संदेश देने वाले जैनियों के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्मकल्याणक महोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया।पीएनडी जैन उच्च विद्यालय व पीएनडी जैन मध्य विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली।यह प्रभात फेरी विद्यालय प्रांगण से निकलकर महिला आश्रम,पारसनाथ स्टेशन,अहिंसा चौक,शिवाजी नगर होते हुए वापस जैन कोठी पहुंची। मध्य विद्यालय के नन्हें बच्चों ने हाथों में तख्तियां ली हुई थी जिसमें भगवान् महावीर के उपदेश लिखे हुए थे।बच्चे नारे लगाते हुए चल रहे थे ‘भगवान् महावीर का संदेश-जियो और जीने दो,त्रिशला नंदन वीर की जय बोलों महावीर की,एक दो तीन चार जैन धर्म की जय-जयकार,नौ दस ग्यारह बारह,जैन धर्म का बजा नगाड़ा।प्रभात फेरी का नेतृत्व जैन मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनिल कुमार जैन,जैन उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार यादव शिक्षक डाॅ विवेक जैन कर रहे थे।जैन उच्च विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षिका संगीता जैन शिक्षक देवेश कुमार देव,रजत जैन,रुपलाल प्रसाद मंडल,सुब्रत कुमार सामंत,दयानंद कुमार,डाॅ.विवेक जैन,संजीव कुमार जैन,वैभव रानी, अंकित जैन,नेम कुमार जैन,राजेश ठाकुर,महेश कुमार, जितेन्द्र सिन्हा,विनोद कुमार,शक्ति महतो,महेश साव, ममता कुमारी,निक्की कुमारी,अशोक कुमार सिन्हा, एतवारी महतो,धनेश्वर महतो इत्यादि प्रभात फेरी में शामिल थे।















Leave a Reply